अवैध संबंध बनाने की वजह से इस एक्ट्रेस पर लगा था बैन

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

अवैध संबंध बनाने की वजह से इस एक्ट्रेस पर लगा था बैन

नई दिल्ली। आजकल #METO कैंपेन खूब जोर शोर से चल रहा है। कई अभिनेत्रियां अपने साथ हुए यौन शोषण को उजागर कर रही हैं पर क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी एक्ट्रेस भी है, जिसे एक एक्टर से अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए फिल्म इंडस्ट्री ने तीन साल के लिए बैन कर


अवैध संबंध बनाने की वजह से इस एक्ट्रेस पर लगा था बैननई दिल्ली। आजकल #METO कैंपेन खूब जोर शोर से चल रहा है। कई अभिनेत्रियां अपने साथ हुए यौन शोषण को उजागर कर रही हैं पर क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी एक्ट्रेस भी है, जिसे एक एक्टर से अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए फिल्म इंडस्ट्री ने तीन साल के लिए बैन कर दिया था।
अवैध संबंध बनाने की वजह से इस एक्ट्रेस पर लगा था बैन
इस एक्ट्रेस को साल 2016 में बॉलीवुड की फिल्म ‘ट्रैफिक’ में देखा जा चुका है। इससे पहले उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में काम किया है और आज भी वे साउथ की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
अवैध संबंध बनाने की वजह से इस एक्ट्रेस पर लगा था बैन
इस एक्ट्रेस का नाम है निकिता ठकराल, जिनका जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ और जो मुंबई की रहने वाली हैं। साल 2002 में उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली और अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कहा जाता है कि प्रोड्यूसर डी रामा नायडू ने उन्हें जुहू (मुंबई) के एक होटल में देखा और अपनी फिल्म ‘Hai'(2002) में साइन कर लिया। यह फिल्म फ्लॉप रही।

लेकिन निकिता के करियर की राहें खुल गईं। इसके बाद उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम की कई फिल्मों में काम किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2011 में निकिता पर कन्नड़ एक्टर टी दर्शन के साथ अवैध संबंधो का आरोप लगा। यह आरोप दर्शन की पत्नी विजय लक्ष्मी ने लगाया था। उनका कहना था कि निकिता के साथ संबंधों के चलते दर्शन उनसे मारपीट करते हैं।
अवैध संबंध बनाने की वजह से इस एक्ट्रेस पर लगा था बैन
विजयलक्ष्मी ने इस मामले में दर्शन के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया थे, जिसके बाद दर्शन को अरेस्ट भी किया गया था। हालांकि, बाद में विजयलक्ष्मी के शिकायत वापस लेने के बाद दर्शन को रिहा कर दिया गया था। लेकिन अवैध संबंधों का आरोप निकिता के लिए गले की हड्डी साबित हुआ। कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने उन्हें 10 सितंबर 2011 से तीन साल के लिए इंडस्ट्री से बैन कर दिया था।
अवैध संबंध बनाने की वजह से इस एक्ट्रेस पर लगा था बैन
एसोसिएशन के इस फैसले का फिल्म इंडस्ट्री के दूसरे सेलेब्स और कई लोगों ने विरोध किया। इतना ही नहीं बेंगलुरु में सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था, जिन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठियों का इस्तेमाल करना पड़ा था। लोगों का कहना था कि प्रेम संबंध किसी का निजी मसला हो सकता है। ऐसे में एक एक्ट्रेस को बैन करने का फैसला गलत है। चौतरफा विरोध के चलते पांच दिन बाद ही इस बैन को वापस लेना पड़ा था।

कहा जाता है कि बैन किए जाने की खबर के बाद निकिता की तबियत बिगड़ गई थी। लो ब्लड प्रेशर और स्ट्रेस के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।