जब दोस्त की मदद के लिए लड़का बन गई थीं जाह्नवी कपूर

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

जब दोस्त की मदद के लिए लड़का बन गई थीं जाह्नवी कपूर

बॉलिवुड इंडस्ट्री में बतौर ऐक्ट्रेस डेब्यू कर चुकी स्टार किड जाह्नवी कपूर जल्द ही अपने ऐक्टर भाई अर्जुन कपूर के साथ करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 6 में टीवी डेब्यू करती नजर आएंगी। इस दौरान वह कई राज खोलती भी दिखाई देंगी। हालांकि, इस दौरान ऐसा भी ए


जब दोस्त की मदद के लिए लड़का बन गई थीं जाह्नवी कपूरबॉलिवुड इंडस्ट्री में बतौर ऐक्ट्रेस डेब्यू कर चुकी स्टार किड जाह्नवी कपूर जल्द ही अपने ऐक्टर भाई अर्जुन कपूर के साथ करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 6 में टीवी डेब्यू करती नजर आएंगी। इस दौरान वह कई राज खोलती भी दिखाई देंगी। हालांकि, इस दौरान ऐसा भी एक सेगमेंट आएगा जिसमें उनकी दोस्त उनका एक राज खोल देंगी।
रिपोर्ट्स की मानें तो करण के चैट शो के दौरान जाह्नवी की एक करीबी दोस्त का विडियो मेसेज दिखाया जाएगा। इसमें वह बताएंगी कि कैसे जाह्नवी एक बार लड़का बनी थीं। यह सुन अर्जुन भी हैरान दिखेंगे।
जाह्नवी बताएंगी कि ओवरसाइज हुड में लड़कों जैसी बॉडी बनाने के लिए उन्होंने कुशन लगाए थे। इसके बाद वह ऐसा करने के पीछे की वजह पर भी बात करती दिखेंगी। जाह्नवी बताएंगी कि उन्होंने ऐसा कदम अपनी दोस्त के लिए एक लड़के को जलन फील करवाने की खातिर किया था।
अर्जुन मानेंगे डेटिंग की बात
इसी एपिसोड में अर्जुन कपूर यह मानेंगे कि वह अब सिंगल नहीं हैं। हालांकि, वह किसे डेट कर रहे हैं इसे लेकर वह चुप्पी बनाए रखेंगे। वहीं जाह्नवी अपने को-स्टार और अच्छे दोस्त ईशान खट्टर को डेट करने की रिपोर्ट्स को महज अफवाह करार देती दिखेंगी।