जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर?

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर?

ऐक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के अफेयर के चर्चे काफी वक्त थे। लंबे अरसे तक दोनों ने अपनी इस रिलेशनशिप को दुनिया से छिपाकर रखा। हालांकि कुछ वक्त बाद ही फरहान और शिबानी ने अपने इस रिश्ते को एक तरह से ऑफिशल कर दिया। दोनों पब्लिक इवेंट्स में अक्सर


जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर?ऐक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के अफेयर के चर्चे काफी वक्त थे। लंबे अरसे तक दोनों ने अपनी इस रिलेशनशिप को दुनिया से छिपाकर रखा। हालांकि कुछ वक्त बाद ही फरहान और शिबानी ने अपने इस रिश्ते को एक तरह से ऑफिशल कर दिया। दोनों पब्लिक इवेंट्स में अक्सर साथ नजऱ आने लगे।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के वेडिंग रिसेप्शन में जब फरहान और शिबानी साथ नजऱ आए, तो उनके रिश्ते पर मोहर लग गई।
अब चूंकि दोनों का प्यार जगजाहिर हो चुका है और दोनों ने ही एक-दूसरे को अपना हमसफर चुन लिया है, ऐसे में अब खबर आ रही है कि फरहान और शिबानी जल्द ही शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिबानी और फरहान इस साल शादी कर सकते हैं। दोनों एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं। यहां तक की फरहान के बच्चे भी शिबानी से काफी घुल-मिल गए हैं।
हालांकि अभी फरहान या शिबानी ने अपनी शादी को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। इससे पहले फरहान ने अधुना से शादी की थी और 16 साल बाद यानी 2016 में फरहान और अधुना अलग हो गए। अधुना और फरहान की दो बेटियां हैं।