आगरा महोत्सव में एक ही स्थान पर हर चीज़ उपलब्ध

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

आगरा महोत्सव में एक ही स्थान पर हर चीज़ उपलब्ध

आगरा। दिवाली कि खरीदारी में भागदौड़ नहीं, आगरा महोत्सव में एक ही स्थान पर हर चीज़ उपलब्ध है | कोठी मीना बाजार मैदान पर चलने वाले दस दिवसीय आगरा महोत्सव का शनिवार को सांसद प्रो० एसपी सिंह बघेल ने उद्घाटन किया | महोत्सव में आगरा और देश के शहरो के कुटीर


आगरा महोत्सव में एक ही स्थान पर हर चीज़ उपलब्धआगरा। दिवाली कि खरीदारी में भागदौड़ नहीं, आगरा महोत्सव में एक ही स्थान पर हर चीज़ उपलब्ध है | कोठी मीना बाजार मैदान पर चलने वाले दस दिवसीय आगरा महोत्सव का शनिवार को सांसद प्रो० एसपी सिंह बघेल ने उद्घाटन किया | 

महोत्सव में आगरा और देश के शहरो के कुटीर और लघु उद्योगों के उत्पात प्रदर्शित किये जायेंगे | भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, लघु उद्योग निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग एंव डॉ० मुनीश्वर गुप्ता की मौजूदगी में हुए उद्घाटन के बाद आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मेले हमारी परंपरा का हिस्सा है | मैं हर वर्ष अपनी धर्मपत्नी के साथ इस महोत्सव में आता हूँ | मेला मेला ही नहीं मिलन का केंद्र भी होता है| ऐसे लोग जिनसे आप वर्षभर  नहीं मिल पते है पर मेले में आप एक ही स्थान पर मिल लेते है |

मेला संयोजक मनीष अग्रवाल ने बताया कि मेले में सहारनपुर का फर्नीचर, खुर्जा की पोटरी, भादौई का कार्पेट, बरेली का बांस फर्नीचर, बनारस का अचार, जयपुर का चूरन, बम्बई की भेलपुरी, तंदूर की चाय, लखनऊ के चिकन का कुर्ता, कलकत्ता की साड़ियां, पटियाला की जूतियां और गुजरात का हेंडीक्राफ्ट, राजस्थान का चटखारा, बच्चो के लिए खिलोने, जेंट्स की नेहरू जैकेट सभी उत्पाद आकर्षण का केंद्र है |

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने कहा की ऐसे आयोजन देश में एकता का पैगाम बिखेरते है | यहाँ आगरा का जूता ही नहीं बल्कि विभिन्न राज्यों के शहरो कि पहचान वाले आयटमो कि स्टाल सजी है | आगरा महोत्सव में हरियाणा, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, मध्घ्य प्रदेश, गोवा और हिमाचल प्रदेश के व्यापारी अपने उत्पादों को लेकर आये है | उद्धाटन के बाद आगरा महोत्सव के उद्धघाटन के साथ मंच पर शाम-ऐ-कत्थक कार्यक्रम कालंदी स्कुल ऑफ़ कत्थक डांस एवं रिवाज संस्था द्वारा संचेतना कार्यक्रम के नाम से विशेष (दिव्यांग, दृष्टिवाधित व मूकवधिर) बच्चो तथा बड़ों का फैशन शो व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई | मेले के मुख्या द्वार का नाम स्वर्गीय जगन प्रसाद गर्ग विधायक स्मरति द्वार रख कर जगन जी को याद किया गया |  इस अवसर पर प्रमुख रूप से वैभव गर्ग, डॉ० हिर्देश चौधरी, डॉ० रजनीश त्यागी, पवन आगरी, पीपी सिंह चौहान, मनोज राघव, अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा, अनुराग उपाध्याय, मधु सक्सेना, अंशिका सक्सेना, अनुज परमार, मिडिया प्रभारी विमल कुमार आदि मौजूद रहे | 

ये है मुख्य आकर्षण
युवाओ की सेल्फी के प्रति दीवानगी को देखते हुए सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है | जो लोगो में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है | मेले में दिवाली को देखते हुए साज-सज्जा के सामान विशेष आकर्षण का केंद्र है | आगरा की प्रमुख व्यापारिक संस्थाओं की ओर से फर्नीचर, इंटीरियर, ऑटोमोबाइल, खाद पदार्थ, किचिन वेयर, इलेक्ट्रोनिक्स और लाइफ स्टाइल से जुड़ी वस्तुएं महोत्सव में लोगो को खासा लुभा रही है। महोत्सव में खानपान के साथ आकर्षण झूले भी है| 

उद्धाटन के साथ ही उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
आगरा महोत्सव में खरीदारों कि भीड़ उमड़ पड़ी | परिवार के साथ खरीदारी संग खानपान का लुफ्त उठाया | बच्चो के मनोरंजन के लिए झूले भी लगे हैं| महोत्सव में करीब तीन सो स्टॉल लगी है | इसमें घर-गृहस्थी की हर वास्तु उपलब्ध है | महोत्सव प्रतिदिन बीस अक्टूबर तक दोपहर दो बजे से रात्रि दस बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा | आगरा महोत्सव में प्रवेश निःशुल्क है |

सजेगी ये महफिले
13 अक्टूबर को रंगोली कम्पटीशन व फेस ऑफ़ आगरा 2019 फैशन शो
14 को युवा कवि सम्मलेन व् जादूगर सम्मान समारोह
15 नाचो झूम डांस कम्पटीशन
16 ड्राइंग कम्पटीशन व सिंगिग कम्पटीशन एंव नारी को सलाम-नारी का सम्मान
17 को मेडिकल केम्प तथा मून ऑन रेम्प फैशन शो
18 को कलश, थाल-दीया डांडिया सज्जा, फैशन शो-किड्स मॉडलिंग एवं डांडिया नाईट
19 को श्रीमती आगरा 2019
20 को आगरा महोत्सव का समापन व सम्मान समारोह