FACT CHECK : मध्य प्रदेश में हिंदू लड़की को जिंदा जलाया?

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

FACT CHECK : मध्य प्रदेश में हिंदू लड़की को जिंदा जलाया?

एक लड़की को जिंदा जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में एक हिंदू लड़की के चर्च में प्रार्थना करने की वजह से उसे जिंदा जलाकर मार दिया गया। ट्विटर यूजर @javed655 ने विडियो ट्वीट करते हुए ल


FACT CHECK : मध्य प्रदेश में हिंदू लड़की को जिंदा जलाया?एक लड़की को जिंदा जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में एक हिंदू लड़की के चर्च में प्रार्थना करने की वजह से उसे जिंदा जलाकर मार दिया गया।

ट्विटर यूजर @javed655 ने विडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मध्य प्रदेश में एक हिंदू लड़की को जिंदा जला दिया गया क्योंकि वह एक चर्च में प्रेयर करने गई। कृपया इस संदेश को फैलाएं ताकि पूरी दुनिया की मीडिया पृथ्वी के असली नरक यानी भारत को देख सके। अतुल्य भारत का सबसे खराब चेहरा देखें!!!’ (ट्वीट अनुवादित है)
FACT CHECK : मध्य प्रदेश में हिंदू लड़की को जिंदा जलाया?
ठीक ऐसा ही ट्वीट कई पाकिस्तानी हैंडल्स से भी साल 2016 में किया गया था। हैरानी की बात है कि यह विडियो तब भी क्रिसमस के आसपास वायरल हुआ था।
FACT CHECK : मध्य प्रदेश में हिंदू लड़की को जिंदा जलाया?
आपको बता दें कि यह वीडियो भारत का नहीं है। वीडियो केंद्रीय अमेरिका के ग्वाटेमाला में साल 2015 में शूट किया गया था। 16 साल की किशोरी को भीड़ द्वारा जलाकर मारने की न्यूज रिपोर्ट्स से पता लगता है कि यह मामला साल 2015 में रियो ब्रैवो का है। मीडिया रिपोर्ट्स से यह भी पता लगता है कि किशोरी पर एक 68 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर की हत्या में शामिल होने का आरोप था।