ससुर ने किया रेप, पति बोला- चुप रहो, दुल्‍हन ने कर लिया सुसाइड

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

ससुर ने किया रेप, पति बोला- चुप रहो, दुल्‍हन ने कर लिया सुसाइड

भोपाल में एक महिला के साथ उसके ससुर ने ही बलात्कार किया। जब पीड़िता ने इस बात की जानकारी अपने पति को दी तो पति ने भी पीड़िता को ही चुप रहने की सलाह दे डाली। आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई ना होते देख महिला इतनी परेशान हुई कि उसने अपने घर में फांसी लगाक


ससुर ने किया रेप, पति बोला- चुप रहो, दुल्‍हन ने कर लिया सुसाइडभोपाल में एक महिला के साथ उसके ससुर ने ही बलात्कार किया। जब पीड़िता ने इस बात की जानकारी अपने पति को दी तो पति ने भी पीड़िता को ही चुप रहने की सलाह दे डाली। आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई ना होते देख महिला इतनी परेशान हुई कि उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पीड़िता के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने महिला के पति को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खबर के अनुसार, घटना भोपाल के नरसिंहपुर इलाके की है। जहां रहने वाली 20 वर्षीय एक महिला की शादी कुछ माह पहले भोपाल के बजारिया इलाके में हुई थी।

खबर के अनुसार, शादी के बाद से महिला का ससुर उसपर गलत नजर रखता था। हालांकि महिला ने इस मुद्दे पर चुप रहना ही बेहतर समझा। एक दिन महिला घर में अकेली थी। ऐसे में मौका पाकर ससुर ने उसके साथ बलात्कार कर दिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार, जब पीड़िता ने इस बात की जानकारी अपनी सास को दी तो सास ने महिला को धमकाया और इसका अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने अपने पति को घटना की जानकारी दी तो पति ने भी उसे चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसे घर में रहना है तो ये सब सहन करना होगा।

बताया जा रहा है जब पीड़िता ने इस घटना की जानकारी फोन पर अपनी मां को देनी चाही तो पति ने फोन तोड़ दिया। कुछ दिन बाद महिला अपने मायके नरसिंहपुर आ गई और यहां बीते माह सुसाइड कर लिया। मृतका के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।