जेट एयरवेज के अधिकारियों पर महिला कर्मचारी दर्ज कराई छेड़छाड़ की FIR

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

जेट एयरवेज के अधिकारियों पर महिला कर्मचारी दर्ज कराई छेड़छाड़ की FIR

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना पर जेट एयरवेज की एक महिला कर्मचारी ने अपने सीनियर अफसरों पर छेडख़ानी का मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो अफसरों पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। जेट एयरवेज के 2 अफसरों पर छेडख़


जेट एयरवेज के अधिकारियों पर महिला कर्मचारी दर्ज कराई छेड़छाड़ की FIRलखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना पर जेट एयरवेज की एक महिला कर्मचारी ने अपने सीनियर अफसरों पर छेडख़ानी का मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो अफसरों पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। जेट एयरवेज के 2 अफसरों पर छेडख़ानी की एफआईआर दर्ज होने के बाद उनके होश उड़े हुए हैं। अधिकारी भी कोई बयान देने से कतरा रहे हैं। 
जानकारी के मुताबिक, जेट एयरवेज की महिला कर्मचारी ने अपने सीनियर अफसरों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि एके सिंह ड्यूटी मैनेजर, अभिषेक कुमार मैनेजर सिक्योरिटी ने ड्यूटी के दौरान उसके साथ अभद्रता की है। आरोप है कि दोनों ड्यूटी के दौरान उसके साथ अश्लील हरकत और अश्लील कमेंट करते हैं। पीडि़ता ने कई बार इस बात को नजरंदाज कर दिया। लेकिन बर्दास्त से बाहर हो जाने के बाद उसने थाने में लिखित शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।