दुर्गा पंडाल में पहली मुलाकात और तुरंत कर ली शादी!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

दुर्गा पंडाल में पहली मुलाकात और तुरंत कर ली शादी!

एक लड़का लड़की पहली बार दुर्गा पंडाल में मिलते हैं और शादी तक कर लेते हैं। ये कहानी बड़ी ही इंट्रेस्टिंग है। दरअसल सुदीप और प्रतिमा सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बने थे। दोनों ने तीन महीने चैटिंग के बाद पहली बार दुर्गा पंडाल में मिलना तय किया। सुदीप और


दुर्गा पंडाल में पहली मुलाकात और तुरंत कर ली शादी!एक लड़का लड़की पहली बार दुर्गा पंडाल में मिलते हैं और शादी तक कर लेते हैं। ये कहानी बड़ी ही इंट्रेस्टिंग है। दरअसल सुदीप और प्रतिमा सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बने थे।

दोनों ने तीन महीने चैटिंग के बाद पहली बार दुर्गा पंडाल में मिलना तय किया। सुदीप और प्रतिमा दुर्गा पूजा के पंडाल में पहली बार मिले और देखते ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे। ये प्यार इतनी तेजी से परवान चढ़ा कि कुछ घंटों में दोनों ने शादी कर ली।

अष्टमी पर सुदीप को पता चला कि प्रतिमा कोलकाता में अपने दोस्तों के साथ आई हैं तो उन्होंने मिलने को कहा। घोषाल ने बताया, ‘किस्मत से प्रतिमा उसी पंडाल में थीं जहां मैं अपने दोस्तों के साथ पहुंचा था। हम मिले और माहौल ऐसा था कि मैं खुद को उन्हें प्रपोज करने से रोक नहीं सका। वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।’

अष्टमी की शाम को 8 बजे वे संतोष मित्रा स्क्वेयर पंडाल में एक-दूसरे से मिले। फार्मासूटिकल एग्जिक्युटिव सुदीप ने घुटनों पर बैठकर प्रतिमा को प्रपोज किया जबकि सैकड़ों लोगों से भरा पंडाल उनकी खुशी में शरीक हुआ। बुटीक चलाने वाली प्रतिमा ने बताया कि वह सुदीप के प्यार की सादगी और मासूमियत देखकर हैरान रह गईं।

उन्होंने बताया, ‘यह पहली नजर का प्यार का था। मुझे उनका प्रपोजल स्वीकार करने में कोई हिचक नहीं थी।’ अपने दोस्तों के साथ पंडाल में आए सुदीप रात 10: 30 पर प्रतिमा को लेकर हिंद मोटर्स पहुंचे और एक स्थानीय पंडाल में आधीरात के करीब शादी कर ली।