एक्ट्रेस से फ्लाइट में छेड़छाड़, आरोपी बोला- मैं तो सो रहा था

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

एक्ट्रेस से फ्लाइट में छेड़छाड़, आरोपी बोला- मैं तो सो रहा था

दो साल पहले एक फ्लाइट पर नाबालिग ऐक्ट्रेस से छेड़छाड़ के आरोपी ने कोर्ट के सामने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा है कि वह फ्लाइट में सो गए थे और उन्हें पूरे मामले के बारे में कुछ पता नहीं था। मुंबई वापस लौटने पर जब उनके घर पुलिस आई तब उनकी पत्नी न


एक्ट्रेस से फ्लाइट में छेड़छाड़, आरोपी बोला- मैं तो सो रहा थादो साल पहले एक फ्लाइट पर नाबालिग ऐक्ट्रेस से छेड़छाड़ के आरोपी ने कोर्ट के सामने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा है कि वह फ्लाइट में सो गए थे और उन्हें पूरे मामले के बारे में कुछ पता नहीं था। मुंबई वापस लौटने पर जब उनके घर पुलिस आई तब उनकी पत्नी ने उन्हें बताया कि उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

पवई निवासी 41 वर्षीय विकास सचदेवा ने स्पेशल कोर्ट को बताया है कि जिस दिन कथित घटना हुई, वह फ्लाइट के बिजनस क्लास में सफर कर रहे थे। एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने बताया कि वह दिल्ली में अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से वापस मुंबई लौटकर आ रहे थे और फ्लाइट में बैठते ही सो गए थे। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने एयरहोस्टेस से उन्हें डिस्टर्ब न करने के लिए कहा क्योंकि वह थक गए थे।

सचदेवा ने बताया कि आधी रात को अपने घर पहुंचने तक उन्हें वाकये का पता ही नहीं था। उन्होंने बताया कि जब 10 दिसंबर को वह सामान लेने बाहर गए तो वापस लौटने पर उनकी पत्नी ने बताया कि पुलिस कथित घटना के संबंध में घर आई थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई जहां एक ऑफिसर ने उन्हें उनके खिलाफ दर्ज कराए गए केस के बारे में बताया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें 20 दिसंबर को जमानत मिल गई।

सचदेवा ने गुरुवार को कहा कि उनकी सोसायटी के सीसीटीवी कैमरा से इस बात की पुष्टि की जा सकती है। अभियोजन पक्ष ने सीसीटीवी फुटेज की मांग की है।

सचदेवा को 17 अक्टूबर को क्रॉस-एग्जामिन किया जाएगा। बता दें कि 9 दिसंबर, 2017 को पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया था।