अपनाएं ये नुस्खे, दूर हो जाएगी पेट में कीड़ों की समस्या

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

अपनाएं ये नुस्खे, दूर हो जाएगी पेट में कीड़ों की समस्या

कभी-कभी बच्चों में मिट्टी खाने की आदत, कैल्शियम की कमी, गलत खानपान के कारण पेट में कीड़े की समस्या हो जाती है। पेट में कीड़े होने से बच्चों के पेट में दर्द, वजन घटना, चिड़चिड़ापन, बार बार थूक आना जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घर


अपनाएं ये नुस्खे, दूर हो जाएगी पेट में कीड़ों की समस्या
कभी-कभी बच्चों में मिट्टी खाने की आदत, कैल्शियम की कमी, गलत खानपान के कारण पेट में कीड़े की समस्या हो जाती है। पेट में कीड़े होने से बच्चों के पेट में दर्द, वजन घटना, चिड़चिड़ापन, बार बार थूक आना जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप के बच्चे के पेट के कीड़े मर जाएंगे।
अगर आपके बच्चे के पेट में कीड़े की समस्या है तो गर्म दूध में तुलसी के पत्ते मिलाकर पिलाएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में पेट के कीड़े साफ हो जाएंगे।
कच्चे नारियल का पानी पीने से कई बीमारियों से बचाव होता है। रोजाना अपने बच्चे को नारियल का पानी पिलायें। ऐसा करने से पेट के कीड़े मर जाएंगे।
पेट के कीड़ों की समस्या को दूर करने के लिए सुबह खाली पेट अपने बच्चे को गाजर का जूस पिलाएं। रोजाना गाजर का जूस पीने से पेट के कीड़े साफ हो जाएंगे।
शहद का सेवन करने से भी पेट के कीड़ों की समस्या दूर हो जाती है। रोजाना सुबह उठते ही बच्चे को शहद पिलाएं। ऐसा करने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं।