गंगा में नहा रही महिला से गैगरेप, बना लिया वीडियो

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

गंगा में नहा रही महिला से गैगरेप, बना लिया वीडियो

नई दिल्ली। बिहार में मोकामा के बाढ़ थाना क्षेत्र में दरिंदों ने मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया। मंगलवार की सुबह जल गोविंद गांव के गंगा घाट पर एक महिला जिउतिया के लिए स्नान करने गई थी और वहीं उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। एक वहश


गंगा में नहा रही महिला से गैगरेप, बना लिया वीडियोनई दिल्ली। बिहार में मोकामा के बाढ़ थाना क्षेत्र में दरिंदों ने मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया।

मंगलवार की सुबह जल गोविंद गांव के गंगा घाट पर एक महिला जिउतिया  के लिए स्नान करने गई थी और वहीं उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

एक वहशी जहां महिला की अस्मत लूटता रहा, वहीं उसका साथी वीडियो बनाता रहा। फिर साथी ने भी पीड़िता से दुष्कर्म किया। बाद में दरिंदों ने वीडियो को भी वायरल कर दिया।

इतनी बड़ी घटना के बाद भी बाढ़ थाने की पुलिस हरकत में नहीं आई। मामले की जानकारी जब पटना के ग्रामीण एसपी आनंद कुमार को हुई तो उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी की पहचान कराई और खुद अपनी निगरानी में कार्रवाई शुरू की।

ग्रामीण एसपी के एक्शन में आने के बाद अथमलगोला थानाध्यक्ष प्रभात शरण ने गंज पर गांव से एक आरोपी शिवपूजन महतो को गिरफ्तार कर लिया। वह पहले भी कई महिलाओं के साथ दरिंदगी कर चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया, तब वह एक नाबालिग लड़की को अगवा कर ले जा रहा था। पकड़ा गया आरोपी शिवपूजन बस चालक है। बाढ़ थाना के जल गाेविंद गांव का रहने वाला है। जिस वक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया, उस वक्त वह बस लेकर पटना से वापस गांव आ रहा था।

ग्रामीण एसपी ने तत्काल अथमलगोला थानाध्यक्ष को गिरफ्तारी का टास्क सौंपा। पकड़े जाने के समय वह एक  नाबालिग लड़की को अगवा कर ले जा रहा था। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। उसका नाम विशाल बताया जा रहा है।

 वैसे पुलिस ने वीडियो दो दिन पुराना होने की बात कही है पर वायरल वीडियो में पीड़िता उपवास पर होने और जिउतिया करने की दुहाई देती दिख रही है। वह दरिंदों के सामने गंगा मैया की भी दुहाई दे रही है।