BJP कार्यकर्ता की पत्‍नी से गैंगरेप, आरोपियों ने पीड़िता को राह चलते उठाया

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

BJP कार्यकर्ता की पत्‍नी से गैंगरेप, आरोपियों ने पीड़िता को राह चलते उठाया

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की पत्नी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना राज्य के 24 परगना की बताई जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी से चार लोगों ने गैंगरेप किया है। स्थानीय खबरों के मुताबिक, महिला को झांसे में लेकर उसका


BJP कार्यकर्ता की पत्‍नी से गैंगरेप, आरोपियों ने पीड़िता को राह चलते उठायापश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की पत्नी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना राज्य के 24 परगना की बताई जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी से चार लोगों ने गैंगरेप किया है। स्थानीय खबरों के मुताबिक, महिला को झांसे में लेकर उसका गैंगरेप किया गया।

आरोपियों ने झांसा दिया था कि वह उसके पति को बड़ा नेता बनवा देंगे। घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है। एहतियात बरतते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि, महिला अपने बच्चों को ट्यूशन से लेकर घर लौट रही थी।

रास्ते में उसे चार युवकों ने झांसा देकर किसी बिल्डिंग में अपहरण कर ले गए। यहीं पर चारों ने उसका गैंगरेप किया। महिला ने बताया कि सभी ने अपने चेहरे ढक रखे थे। महिला का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

बता दें कि, करीब महीने पहले ही पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता पर हमला हुआ था। हमले से भाजपा नेता की मौत हो गई थी। घटना राज्य के दुर्गापुर जिले के कांसा सरस्वतीगंज इलाके का था।

यहां जहां संदीप घोष नाम के बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भाजपा ने अपने नेता की कथित तौर पर हत्या का आरोप सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगाया गया था।