यहां परंपरा के नाम पर नई-नवेली दुल्हनों से कराया जाता है देहव्यापार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

यहां परंपरा के नाम पर नई-नवेली दुल्हनों से कराया जाता है देहव्यापार

नई दिल्ली। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां घर की नई-नवेली दुल्हन को शादी के अगले दिन ही इतने गंदे काम करने पड़ते हैं जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली के नफजगढ़ स्थित प्रेमनगर बस्ती में ‘परना समुदाय’ क


यहां परंपरा के नाम पर नई-नवेली दुल्हनों से कराया जाता है देहव्यापार
नई दिल्ली। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां घर की नई-नवेली दुल्हन को शादी के अगले दिन ही इतने गंदे काम करने पड़ते हैं जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली के नफजगढ़ स्थित प्रेमनगर बस्ती में ‘परना समुदाय’ के लोग अपने ही घर की दुल्हनों से जिस्मफरोशी जैसा गंदा काम कराते हैं। बता दें, ये सब कुछ वो परम्पराओं के नाम पर करते हैं।

‘परना समुदाय’ के लोग सालों से इस काम को करते आ रहे हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि इन लड़कियों की शादी 12 से 15 साल के बीच में कर दी जाती है। इसके बाद इन्हें घर का काम तो संभालना पड़ता ही हो साथ ही साथ जिस्मफरोशी का काम भी करना पड़ता है।

‘परना समुदाय’ की लड़कियां पहले तो रात घर का काम पूरा करती हैं। फिर रात को घर से बाहर जा कर दूसरे पुरुषों के साथ संबंध बनाती है। बता दें, अगर कोई लड़की इससे मना करती है तो उसे परेशान किया जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समुदाय में लड़कियों की शादी नहीं की जाती है। यहां लड़केवालों के द्वारा लड़की की बोली लगाई जाती है और फिर ज्यादा पैसे की बोली लगने पर लड़कियों को उन्हें सौंप दिया जाता है।

इस समुदाय के बारे कहा जाता है कि लड़की पैदा होने पर उसे दलालों को सौंप दिया जाता है। इसके पीछे का कारण जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दलालो को सौंपने के पीछे का मकसद है कि उन लड़कियों की ट्रेनिंग दी जा सके।
-सांकेतिक तस्वीर