हिना कांवरे उपाध्यक्ष घोषित, विपक्ष ने अध्यक्ष का इस्तीफा मांगा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

हिना कांवरे उपाध्यक्ष घोषित, विपक्ष ने अध्यक्ष का इस्तीफा मांगा

भोपाल। कांग्रेस विधायक हिना कांवरे को विधानसभा अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष घोषित कर दिया है। उपाध्यक्ष के पद पर जैसे ही हिना कांवरे को निर्वाचन करने की घोषणा हुई, विपक्ष ने अध्यक्ष पर पक्षपात के आरोप लगाते हुए उपाध्यक्ष चयन प्रक्रिया को अलोकतांत्रिक बताकर


हिना कांवरे उपाध्यक्ष घोषित, विपक्ष ने अध्यक्ष का इस्तीफा मांगाभोपाल। कांग्रेस विधायक हिना कांवरे को विधानसभा अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष घोषित कर दिया है। उपाध्यक्ष के पद पर जैसे ही हिना कांवरे को निर्वाचन करने की घोषणा हुई, विपक्ष ने अध्यक्ष पर पक्षपात के आरोप लगाते हुए उपाध्यक्ष चयन प्रक्रिया को अलोकतांत्रिक बताकर उनके इस्तीफे की मांग की।

हंगामे के बीच 22 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पास कर दिया गया। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

मंगलवार को हुए विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में जो पैटर्न प्रोटम स्पीकर ने अपनाया था, उसे ही विधानसभा अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष चुनाव में आगे बढ़ाया। कांग्रेस की ओर से हिना कांवरे के पक्ष में पहले चार प्रस्ताव दिए गए। भाजपा के जगदीश देवड़ा के पक्ष में प्रस्ताव पांचवां था।

विधानसभा अध्यक्ष ने पहले आए प्रस्ताव को पास करते हुए हिना कांवरे को उपाध्यक्ष घोषित किया। अध्यक्ष द्वारा घोषणा करते हुए विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया, इस कारण सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी।