एक मुस्लिम का बेटा गांधी नाम का ब्राह्मण कैसे बन गया?

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

एक मुस्लिम का बेटा गांधी नाम का ब्राह्मण कैसे बन गया?

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला किया है। अनंत ने कांग्रेस नेताओं के बालाकोट में भारतीय वायु सेना द्वारा एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगने पर पलटवार करते हुए कहा कि क्या राहुल खुद को ब्राह्मण साबित करने


एक मुस्लिम का बेटा गांधी नाम का ब्राह्मण कैसे बन गया?
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला किया है। अनंत ने कांग्रेस नेताओं के बालाकोट में भारतीय वायु सेना द्वारा एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगने पर पलटवार करते हुए कहा कि क्या राहुल खुद को ब्राह्मण साबित करने के लिए डीएनए टेस्ट करवाएंगे। बता दें कि राहुल पर ये हमला अनंत ने कर्नाटक में एक रैली के दौरान किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने कहा- पूरी दुनिया हमारी ताकत और पराक्रम के बारे में बात कर रही है। लेकिन वे (कांग्रेस) पाकिस्तान के खिलाफ हमारे वायुसेना के हवाई हमलों का सबूत चाहते हैं। लेकिन एक मुस्लिम का बेटा गांधी नाम का ब्राह्मण कैसे बन गया ?

इसके साथ ही राहुल ने कहा कि क्या गांधी को यह स्थापित करने के लिए डीएनए टेस्ट लिया जाएगा कि वह एक ब्राह्मण थे ?