मैं किसी से नहीं डरता, समय पर जवाब दूंगा: BJP विधायक

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

मैं किसी से नहीं डरता, समय पर जवाब दूंगा: BJP विधायक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने पर कर्नाटक के भाजपा विधायक को पार्टी ने नोटिस दिया था। इसके जवाब में विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने शुक्रवार को कहा कि वह किसी से डरते नहीं हैं। अपना बचाव करते हुए यतनाल ने कहा कि उन्होंने पार्टी


मैं किसी से नहीं डरता, समय पर जवाब दूंगा: BJP विधायक
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने पर कर्नाटक के भाजपा विधायक को पार्टी ने नोटिस दिया था। इसके जवाब में विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने शुक्रवार को कहा कि वह किसी से डरते नहीं हैं।

अपना बचाव करते हुए यतनाल ने कहा कि उन्होंने पार्टी विरोधी कोई काम नहीं किया। समय आने पर इसका जवाब जरूर दूंगा।

इससे पहले यतनाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर कर्नाटक को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि केंद्र ने बाढ़ प्रभावित कर्नाटक को कोई सहायता नहीं दी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यतनाल ने कहा, मैंने ऐसा कोई काम नहीं किया, जो पार्टी विरोधी हो। क्या मैंने विधानसभा में पार्टी के खिलाफ वोट किया? क्या मैंने अन्य पार्टी के साथ जाकर सत्ताधारी पार्टी को गिराने की कोशिश की? फिर कैसे यह एक पार्टी विरोधी कार्य हुआ? मैं सही समय इसका जवाब दूंगा।

भाजपा विधायक ने कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का बहुत सम्मान करता हूं। मैं कर्नाटक और अपने लोगों के अधिकारों के लिए आवाज उठाता रहूंगा।