TV एक्ट्रेस को सीधा एचआरडी मंत्री बना दिया तो मैं क्या बुरा था : शत्रुघ्न सिन्हा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

TV एक्ट्रेस को सीधा एचआरडी मंत्री बना दिया तो मैं क्या बुरा था : शत्रुघ्न सिन्हा

BJP नेता और बिहार शरीफ से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्होंने अपने और पीएम मोदी के बीच बढ़ती तल्खियों की वजह को भी उजागर किया है। सिन्हा ने कहा कि उन्होंने कई मौकों पर पीएम मोदी से सीधी बातचीत करनी चाही


TV एक्ट्रेस को सीधा एचआरडी मंत्री बना दिया तो मैं क्या बुरा था : शत्रुघ्न सिन्हाBJP नेता और बिहार शरीफ से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्होंने अपने और पीएम मोदी के बीच बढ़ती तल्खियों की वजह को भी उजागर किया है।

सिन्हा ने कहा कि उन्होंने कई मौकों पर पीएम मोदी से सीधी बातचीत करनी चाही, लेकिन उन्हें वक्त नहीं दिया गया। वह प्रधानमंत्री से मिलकर जरूरी फीडबैक देना चाहते थे। मगर उनकी जगह अमित शाह से मिलने के लिए कहा जाता है। उन्होंने कहा कि वह शाह से नहीं बल्कि प्रधानमंत्री से सीधी बात करेंगे।

एबीपी के कार्यक्रम ‘शिखर सम्मेलन बिहार’ में शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी साफ किया कि वह बीजेपी से कभी भी नाता नहीं तोड़ने वाले। उनका पार्टी के साथ इमोशनल और टेक्निकल कनेक्ट आज भी है। लेकिन, अगर पार्टी उनसे नाता तोड़ती है तो वह खुशी-खुशी चल पड़ेंगे। इसके अलावा बीजेपी सांसद ने यही स्पष्ट किया कि वह हमेशा पटना साहिब से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा ने मंत्री नहीं बनाए जाने पर अपने दिल की बात भी कही है। सिन्हा ने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव में  उन्होंने सबसे ज्यादा वोट शेयर हासिल किया। बावजूद इसके उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। लेकिन, एक टीवी एक्ट्रेस को सीधा एचआरडी मंत्री बना दिया गया।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार में अगर उन्हें मंत्री बना भी दिया गया होता तो कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि, आज के दौर में बामुश्किलन ही किसी मंत्री को लोग जानते हैं। इसके अलावा पीएम मोदी पर भी सिन्हा ने निजी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कभी चाय नहीं बेची थी। यह सिर्फ प्रोपगैंडा था। हालांकि, अगर एक चाय बेचने वाला पीएम बन सकता है तो क्या मैं मंत्री नहीं बन सकता।