जरूरत पड़ी तो अयोध्या में 25 को 1992 का इतिहास दोहराया जाएगा : BJP विधायक

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

जरूरत पड़ी तो अयोध्या में 25 को 1992 का इतिहास दोहराया जाएगा : BJP विधायक

वाराणसी। 25 नवंबर को अयोध्या प्रस्थान से पहले यूपी के भाजपा विधायक ने विवादित बयान दिया है। अपने विवादास्पद बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि कानून भी हाथ में लेना होगा तो लेंग


जरूरत पड़ी तो अयोध्या में 25 को 1992 का इतिहास दोहराया जाएगा : BJP विधायकवाराणसी। 25 नवंबर को अयोध्या प्रस्थान से पहले यूपी के भाजपा विधायक ने विवादित बयान दिया है। अपने विवादास्पद बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि कानून भी हाथ में लेना होगा तो लेंगे लेकिन मंदिर वहीं बनाएंगे। कहा कि रामलला मंदिर निर्माण के लिए जरूरत पड़ा तो एक बार फिर 1992 की घटना दोहराई जा सकती है।

साथ ही कहा कि मंदिर तो बनेगा ही चाहे कानून से रास्ता निकालकर बने या जैसे बने। इतिहास गवाह है और सभी जानते हैं कि प्रभु श्रीराम का जन्म अयोध्या में हुआ और वहां बाबर ने राम मंदिर तोड़ कर मस्जिद का निर्माण किया। 

ऐसे में ढांचा टूटने के बाद भी वहां टेंट में भगवान श्रीराम विराजमान हैं और वहां पूजा हर रोज होती है तो राम मंदिर बनने में क्यों अड़ंगा डाला जा रहा।

अब कांग्रेस, सपा, बसपा कोई अड़ंगा डाल ले, लेकिन राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता। इससे पहले भाजपा विधायक ने विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस, हिंदू युवा वाहिनी, बजरंग दल के साथ साथ बाइक जुलूस निकाल कर अयोध्या प्रस्थान के लिए  आह्वान किया।