नहीं मिल रही थी मलाई तो कांग्रेस ने राफेल खरीदने में की देरी: PM मोदी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

नहीं मिल रही थी मलाई तो कांग्रेस ने राफेल खरीदने में की देरी: PM मोदी

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊधमसिंहनगर जिले के अंतर्गत रुद्रपुर में चुनावी रैली में कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राफेल सौदे पर बैठी रही। क्योंकि उसे मलाई नहीं मिल रही थी। कहा, मलाई कैसे निकाले, किसकी मदद से निकाले, इसी


नहीं मिल रही थी मलाई तो कांग्रेस ने राफेल खरीदने में की देरी: PM मोदीरुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊधमसिंहनगर जिले के अंतर्गत रुद्रपुर में चुनावी रैली में कांग्रेस पर हमला किया। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस राफेल सौदे पर बैठी रही। क्योंकि उसे मलाई नहीं मिल रही थी। कहा, मलाई कैसे निकाले, किसकी मदद से निकाले, इसी सोच में दस साल निकाल दिए।

पहले पीएम मोदी ने चुनावी रैली को गढ़वाली भाषा में संबोधन शुरू किया। मोदी ने गढ़वाली में कहा, उत्तराखंड के भाई बहनों तैं मेरू सादर नमस्कार। देवभूमि के करोड़ो लोगों का आशीर्वाद मेरे साथ छ (उत्‍तराखंड के भाई बहनों को मेरा सादर नमस्‍कार। देवभूमि के करोड़ों लोगों का आशीवार्द मेरे साथ है।)

पीएम ने कहा, 2019 के चुनाव में हम लोग विकास के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। याद दिलाना चाहूंगा, हमारे देश के सैनिकों को जिस प्रकार से अपमानित दिखाया जा रहा है, नीचा दिखाने का प्रयास हो रहा है, अपशब्द बोलने की हिम्मत की जा रही है। ये उत्तराखंड वीरों की बलिदानियों की भूमि है। ऐसी भूमि पर देश के चौकीदार को आशीर्वाद देने के लिए इतने सारे चौकीदार एकसाथ निकल पड़े हैं। नारे लगवाए मैं भी.... जनता ने बोला चौकीदार हूं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोदी ने कहा कि, उधमसिंह नगर आया तो उधमसिंह को नमन करता हूं। गुरु नानकजी के पग यहां पड़े ऐसी मिट्टी को प्रणाम। वाजपेयीजी ने जो सपना देखा था, वो साकार होता दिख रहा है। इस क्षेत्र के विकास के लिए अलग-अलग प्रांत के लोगों ने जो सहयोग किया है, वो भारत के लिए गर्व की बात है। हम विकास को नई ऊंचाई पर ले जा सकते हैं।