10 साल पहले लिए फैसले से दुनियाभर में मशहूर हुई ये लड़की...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

10 साल पहले लिए फैसले से दुनियाभर में मशहूर हुई ये लड़की...

गुजरात में रहने वाली 16 साल की नीलांशी ने टीन एज में दुनिया के सबसे लंबे बाल होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। नीलांशी के बालों की लंबाई 5 फुट 7 इंच है। नीलांशी ने 10 साल पहले आखिरी बार बाल कटवाए थे। नीलांशी के मुताबिक, 10 साल पहले जब उसने बाल कट


10 साल पहले लिए फैसले से दुनियाभर में मशहूर हुई ये लड़की...गुजरात में रहने वाली 16 साल की नीलांशी ने टीन एज में दुनिया के सबसे लंबे बाल होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। नीलांशी के बालों की लंबाई 5 फुट 7 इंच है। नीलांशी ने 10 साल पहले आखिरी बार बाल कटवाए थे।

नीलांशी के मुताबिक, 10 साल पहले जब उसने बाल कटवाए थे तो काफी बुरा लुक सामने आया था। इसके बाद ही उन्होंने फैसला लिया कि आज बाद वह कभी भी बाल नहीं कटवाएगी। नीलांशी को उसके दोस्त Rapunzel कहते हैं।

Rapunzel एक कॉमिक कैरेक्टर है, जिसके बाल काफी लंबे और मजबूत थे। नीलांशी अपने बालों को हफ्ते में केवल एक बार धोती हैं। बालों को सुखाने में आधे घंटे से ज्यादा का समय लग जाता है। वहीं, इन्हें सही करने में एक घंटा लग जाता है।

नीलांशी पटेल का वीडियो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने जारी किया है। बता दें, नीलांशी से पहले यह रिकॉर्ड 17 साल की अर्जेंटेनिया निवासी अबरिल लोरेनजाती के नाम था। पूरी दुनिया में सबसे लंबे बालों की महिला का रिकॉर्ड चीन की शी क्विपिंग के नाम पर है। उनके बालों की लंबाई 18 फीट और 5 इंच है।