शादी करने पर यहां मिल रहा 23 लाख का लोन, तीसरा बच्चा होते ही हो जाएगा माफ

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

शादी करने पर यहां मिल रहा 23 लाख का लोन, तीसरा बच्चा होते ही हो जाएगा माफ

नई दिल्ली। हंगरी अपनी घटती हुई जनसंख्या एवं प्रवासियों की बढ़ती आबादी की समस्या से जूझ रहा है। यहां जनसंख्या में वृद्धि हेतु प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान ने नई नीति का ऐलान किया है जिसके तहत औरतों को अनेक छूट प्रदान की जाएंगी। विक्टर के मुताबिक, 40 साल


शादी करने पर यहां मिल रहा 23 लाख का लोन, तीसरा बच्चा होते ही हो जाएगा माफनई दिल्ली। हंगरी अपनी घटती हुई जनसंख्या एवं प्रवासियों की बढ़ती आबादी की समस्या से जूझ रहा है।

यहां जनसंख्या में वृद्धि हेतु प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान ने नई नीति का ऐलान किया है जिसके तहत औरतों को अनेक छूट प्रदान की जाएंगी।

विक्टर के मुताबिक, 40 साल से कम आयु की औरत को पहली बार विवाह करने पर बिना ब्याज के 30 हज़ार यूरो (23 लाख रुपए) तक का लोन  दिया जाएगा एवं तीसरे बच्चे के पैदा होते ही उसका लोन माफ हो जाएगा।

विक्टर ने बताया कि 4 से अधिक बच्चे होने पर महिलाओं को जीवनभर कर भी नहीं देना होगा। इसके सिवा 3 या उससे अधिक बच्चों के परिवार को सरकार 7 सीटों वाली गाड़ी खरीदने हेतु 6 लाख रुपए भी प्रदान करेगी।