शादी घोटाला में 28 महिलाएं गिरफ्तार!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

शादी घोटाला में 28 महिलाएं गिरफ्तार!

थाईलैंड में 35 वर्षीय भारतीय और 27 थाई महिलाओं को नकली विवाह पंजीकरण कराने के मामले में उनकी कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस रैकेट के जरिये भारतीय पुरुष देश में आवासीय वीजा हासिल करते थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘नेशनल डेली’


शादी घोटाला में 28 महिलाएं गिरफ्तार!थाईलैंड में 35 वर्षीय भारतीय और 27 थाई महिलाओं को नकली विवाह पंजीकरण कराने के मामले में उनकी कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस रैकेट के जरिये भारतीय पुरुष देश में आवासीय वीजा हासिल करते थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

‘नेशनल डेली’ की एक खबर के अनुसार भारतीय मूल के विक्रम लेहरी को दलाली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने थाई महिलाओं की भारतीय नागरिकों के साथ नकली शादी पंजीकृत कराई थी।

‘इमिग्रेशन ब्यूरो’ प्रमुख एवं ‘टेक्नॉलजी क्राइम सप्रेशन सेंटर’ के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सुरचित हाकपाल ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिलाओं में से प्रत्येक को आठ से दस हजार थाई भाट पर इस काम के लिए रखा गया था।

ये महिलाएं कभी उन भारतीय पुरुषों के साथ नहीं रहीं जिनके साथ उनकी शादी पंजीकृत की गई थी। उन्होंने बताया कि लंबी जांच पड़ताल के बाद गिरफ्तारी की गई। इनमें से एक महिला 70 साल की है।