300 Kg की लड़की ने इस तरह बदला अपना लुक

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

300 Kg की लड़की ने इस तरह बदला अपना लुक

नई दिल्ली। एंबर राच्डी़ जिनका वजन सामान्य से बहुत ज्यादा था। 24 साल की उम्र होते होते उनका वजन 300 किलो भी पार कर चुका था। वो अपना कोई भी काम करने में असमर्थ थीं। हर काम के लिए उन्हें अपने पेरेंट्स और ब्वॉयफ्रेंड राउडी पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन


300 Kg की लड़की ने इस तरह बदला अपना लुक
नई दिल्ली।  एंबर राच्डी़ जिनका वजन सामान्य से बहुत ज्यादा था। 24 साल की उम्र होते होते उनका वजन 300 किलो भी पार कर चुका था। वो अपना कोई भी काम करने में असमर्थ थीं।  हर काम के लिए उन्हें अपने पेरेंट्स और ब्वॉयफ्रेंड राउडी पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन अब एंबर का वजन सामान्य हो गया है। वो अब एकदम फिट दिखती हैं।

ख़बरों के अनुसार एम्बर की खुराख बहुत ज्यादा थी, वो एक दिन में लगभग 5 से 6 बार खाना खाती थीं। जब उनका मोटापा उनकी परेशानी का सबब बन गया तब जाकर वजन कम करने के लिए उन्होंने गैस्ट्रिक बायपास सर्जरी कराने की सोची, लेकिन इस सर्जरी में खतरा का अंदेशा काफी होता है इसी खतरे को लेकर एंबर और उनके बॉयफ्रेंड दोनों थोड़े परेशान थे।
300 Kg की लड़की ने इस तरह बदला अपना लुक
सबसे पहले वो डॉक्टर नोवजाराडन से मिलीं। लेकिन एम्बर का वजन और उनकी हालत देखने के बाद डॉक्टर ने उनका इलाज़ करने से मना कर दिया लेकिन एंबर अपना वजन कम करने का फैसला कर चुकी थीं।
बहुत अनुरोध करने के बाद डॉक्टर इस शर्त पर राजी हुई कि इलाज से पहले उन्हें अपना 10 किलो वजन कम करके दिखाना है। एम्बर इस शर्त को मानने के लिए तैयार हो गई।

सबसे पहले एम्बर ने अपना खानपान पूरी तरह से बदल लिया और उनका वजन कम होने लगा। लेकिन डॉक्टर द्वारा दी गई अंतिम तारीख तक वो सिर्फ 8 किलो वजन ही कम कर पाईं। इसके बाद भी डॉक्टर एंबर का इलाज करने के लिए राजी हो गए। ये शुरुआत थी एंबर की नई जिंदगी की।
300 Kg की लड़की ने इस तरह बदला अपना लुक
एंबर का ऑपरेशन किया गया और सात महीने बाद एंबर का लगभग 40 किलो (90 पाउंड) वजन कम हो गया। इसके साथ ही एंबर ने अपना वजन कम करने के लिए और ज्यादा मेहनत करनी शुरू की। एक साल बाद जब वो अपने डॉक्टर से मिली तो एंबर को देख वो हैरान रह गए। एंबर लगभग 68 किलो (150 पाउंड) वजन कम कर चुकी थीं। एंबर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। एंबर अब काफी खूबसूरत भी दिखने लगी हैं।