39 साल की महिला ने पैदा किये 10 लड़के...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

39 साल की महिला ने पैदा किये 10 लड़के...

आज के समय में जहां लोग लड़के लड़कियों में फर्क को मानते हुये सिर्फ लड़के पैदा करने की चाहत रखते है तो वही दूसरी ओर एक परिवार ने इस लड़के लड़कियाों में हो रहे भेदभाव को दरकिनार कर दिया। 11 बच्चों को पैदा करके नया कीर्तिमान बनाने वाली 39 साल की एलेक्स


39 साल की महिला ने पैदा किये 10 लड़के...
आज के समय में जहां लोग लड़के लड़कियों में फर्क को मानते हुये सिर्फ लड़के पैदा करने की चाहत रखते है तो वही दूसरी ओर एक परिवार ने इस लड़के लड़कियाों में हो रहे भेदभाव को दरकिनार कर दिया।

11 बच्चों को पैदा करके नया कीर्तिमान बनाने वाली 39 साल की एलेक्सिस ब्रेट ब्रिटेन एक ऐसी पहली महिला बन गई है जिसने लगातार 10 लड़कों को जन्म देने के बाद एक लड़की की मां बनी।

दो दिन पहले ही बच्ची को जन्म देने के बाद वह खुशी से झूम उठी । अपनी इस खुशी को जाहिर करते हुये एलेक्सिस ब्रेट कहती है कि ऐसा लग रहा है मानो उसके पांव जमीन पर नहीं हों। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे बेटी हुई है। यह बहुत ही सुंदर और सुखद पल है।

एलेक्सिस ब्रेट अपने अनुभव को शेयर करते हुये कहती है कि 10 लड़को को जन्म देने के बाद हमने सोचा था कि अब उनका परिवार पूरा हो गया है। इसके बाद और नही। लेकिन शायद भगवान को यह भी मंजूर नही था। और उनके साथ ऐसा हो गया जिसकी उन्होनें कल्पना भी नही की थी।

उन्हें फिर एक और बच्चा होने की उम्मीद के बारे में पता चला। लड़कों की इतनी लंबी लाइन लगने के बाद आखिरकार एक बच्ची को जन्म दिया और उसका नाम कैमरन रखा। वो उनके लिये एक खुशी का पल था। क्योकि उस घर में अब बेटी के रोने की किलकारियां गूजं रही थी।