62.65 डॉलर में नीलाम हुआ 6 साल पुराना मैकडॉनल्ड्स का बर्गर और फ्रेंच फ्राइज़

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

62.65 डॉलर में नीलाम हुआ 6 साल पुराना मैकडॉनल्ड्स का बर्गर और फ्रेंच फ्राइज़

आज तक आपने नीलाम होते हुए बहुत सारी बेशकीमती चीजों को देखा होगा, या फिर ऐसी चीजों को देखा होगा जो कि ऐतिहासिक होती है। लेकिन क्या आपने कभी किसी खाने की चीज को निलाम होते हुए देखा है, शायद ही आपने कभी देखा या सुना होगा। आपको बता दें ओन्टारियो के एक आ


62.65 डॉलर में नीलाम हुआ 6 साल पुराना मैकडॉनल्ड्स का बर्गर और फ्रेंच फ्राइज़
आज तक आपने नीलाम होते हुए बहुत सारी बेशकीमती चीजों को देखा होगा, या फिर ऐसी चीजों को देखा होगा जो कि ऐतिहासिक होती है। लेकिन क्या आपने कभी किसी खाने की चीज को निलाम होते हुए देखा है, शायद ही आपने कभी देखा या सुना होगा। आपको बता दें ओन्टारियो के एक आदमी के पास एक 6 साल पुराना मैकडॉनल्ड्स का चीज़बर्गर और फ्राइज़ है।

जिसे उसने 6 सालों से अपने घर के शेल्फ में रखा हुआ था और अब इस व्यक्ति ने इसे सेल करने के लिए ईबे पर डाला था, जिसके बाद इस 6 साल पुराने मैकडॉनल्ड्स के इस बर्गर और फ्राइज़ की नीलामी 22.91 डॉलर से शुरू हुई। छह दिन लगातार बोली लगने के बाद बोली खत्म हुई और यह दोनों चीजें 62.65 डॉलर में नीलाम हो गई। डेव अलेक्जेंडर ने बताया है कि उनकी बेटी ने उन्हें 6 जून 2012 को बर्गर और फ्राइज़ खरीदे के लिए कहा था।

जिसके बाद उन्होंने बर्गर और फ्राइज खरीदा और उसे अपने घर के शेल्फ में रखा। अफवाह यह है कि शहरी लोगों का कहना है मैकडॉनल्ड्स का फूड कभी विघटित नहीं होता है, इसलिए हमने इस बर्गर और फाइज के अपने घर में 6 साल तक रखा है।