एक ऐसा देश जहां अपनी ही बेटी से शादी कर सकता है पिता

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

एक ऐसा देश जहां अपनी ही बेटी से शादी कर सकता है पिता

दुनिया में बहुत से ऐसे हैं जहां के कानून सुनकर आप हैरान रह जायेंगे। दुनिया का ऐसा ही अजीबोगरीब कानून वाला देश है ईरान। यहां के कानून इतने अजीब हैं कि कोई भी उनको जानकार हैरान रह जायेगा। ईरान एक इस्लामिक देश है और यहां सबसे ज्यादा कानून महिलाओं के लि


एक ऐसा देश जहां अपनी ही बेटी से शादी कर सकता है पिता
दुनिया में बहुत से ऐसे हैं जहां के कानून सुनकर आप हैरान रह जायेंगे। दुनिया का ऐसा ही अजीबोगरीब कानून वाला देश है ईरान। यहां के कानून इतने अजीब हैं कि कोई भी उनको जानकार हैरान रह जायेगा। ईरान एक इस्लामिक देश है और यहां सबसे ज्यादा कानून महिलाओं के लिए बनाये गए हैं। आपको बता दें कि 2013 में ईरान में एक विशेष कानून पास हुआ था। इस कानून के अनुसार कोई भी व्यक्ति अपनी गोद ली हुई बेटी से विवाह कर सकता है। इस कानून का काफी विरोध भी हुआ था, पर अंततः यह कानून देश के संविधान में जोड़ दिया गया। ईरान अपने देश के कानूनों के चलते हमेशा ही चर्चा में रहता है। 
1. 2013 में बने एक कानून के हिसाब से ईरान का कोई भी व्यक्ति अपनी गोद ली गई बेटी से विवाह कर सकता है बशर्ते लड़की की उम्र कम से कम 13 वर्ष की हो।
2. यहां पर महिलायें किसी से हाथ भी नहीं मिला सकती हैं। यह गैर-कानूनी है और ऐसा करने पर जेल तक हो सकती है।
3. ईरान में पुरुष टाई नहीं पहनते हैं। असल में टाई पहनना यहां पर गैरकानूनी है।
4. महिलाओं को ईरान में टाइट कपड़े पहनने तक की आजादी नहीं है। वहां महिलायें यदि टाइट कपड़े पहनती हैं तो उनको गिरफ्तार तक किया जा सकता है।
5. यदि कोई महिला अपने पति से यौन संबंध बनाने से मना कर देती है तो महिला को सजा हो सकती है क्योंकि पति से यौन संबंध बनाने को इंकार करना महिलाओं के लिए किसी जुर्म के समान है।
6. यदि कोई महिला हिजाब नहीं पहनती है तो उसको 2 माह की जेल हो सकती है। इसके अलावा महिलायें स्टेडियम में जाकर पुरुषों के खेल को भी नहीं देख सकती हैं।