नहाने के बाद लड़की ने लगा दी 'मैले पानी' की बोली, फिर जो हुआ आपको कर देगा दंग...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

नहाने के बाद लड़की ने लगा दी 'मैले पानी' की बोली, फिर जो हुआ आपको कर देगा दंग...

UK में पागलपन की हद पार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाली 19 साल की गेमिंग पर्सनैलिटी बेल डेलफीन ने नहाने के बाद सोशल मीडिया पर मैले पानी की बोली लगा दी जिसके बाद उसे खरीदने के लिए होड़ लग गई। आपको शायद ये खबर झूठ लगे लेकिन यह सौ फीसदी


नहाने के बाद लड़की ने लगा दी 'मैले पानी' की बोली, फिर जो हुआ आपको कर देगा दंग...
UK में पागलपन की हद पार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाली 19 साल की गेमिंग पर्सनैलिटी बेल डेलफीन ने नहाने के बाद सोशल मीडिया पर मैले पानी की बोली लगा दी जिसके बाद उसे खरीदने के लिए होड़ लग गई। आपको शायद ये खबर झूठ लगे लेकिन यह सौ फीसदी सच है।

बेल डेलफीन ने इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बाथटब में बैठी हुई हैं। इसके बाद उन्होंने बॉटल में थोड़ा-सा पानी भरकर उसकी बोली लगा दी। उन्होंने जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, वैसे ही ये पानी खरीदने के लिए लोगों में होड़ मच गई। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके पहले भी वह इस तरह के कई वीडियो शेयर कर चुकी हैं।

बता दें कि बेल डेलफीन सोशल मीडिया पर बोल्ड कंटेट शेयर करने के लिए जानी जाती हैं। बताया जा रहा है कि बेल ने यह पानी 30 डॉलर (करीब 2100 भारतीय रुपये) में खरीदा गया है। बेल के ट्वीट के मुताबिक, 2 दिन के अंदर ही उनका इस्तेमाल किया हुआ पानी लोगों ने खरीद लिया।

हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि यह पानी कितने लोगों ने खरीदा है। हाल ही में पोस्ट किए गए एक पोस्टर में डेलफीन ने बताया कि उन्हें फैंस अभी तक मैसेज कर अजीबोगरीब डिमांड कर रहे हैं।