इन्हें सब कहते हैं ईरान की ऐश्वर्या राय, लाखों दिलों की हैं धड़कन
नई दिल्ली। ईरान की महिलाएं अपनी खूबसूरती की वजह से दुनिया भर में जानी जाती हैं। महालगा जाबेरी नाम की इस मॉडल की तस्वीरों को देख कर आप भी कहेंगे खुदा ने आपको बड़ी फुरसत से बनाया है। उनकी खूबसूरती की दीवानगी का आलम ये है कि ईरान के लोग इनकी तुलना ऐश्व
नई दिल्ली। ईरान की महिलाएं अपनी खूबसूरती की वजह से दुनिया भर में जानी जाती हैं। महालगा जाबेरी नाम की इस मॉडल की तस्वीरों को देख कर आप भी कहेंगे खुदा ने आपको बड़ी फुरसत से बनाया है।
उनकी खूबसूरती की दीवानगी का आलम ये है कि ईरान के लोग इनकी तुलना ऐश्वर्या राय से भी करते हैं। महालगा का जन्म ईरान में हुआ और अब वो अमेरिका की निवासी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी लोकप्रियता कुछ कम नहीं है। उनको सोशल मीडिया का सुपरस्टार कहना गलत नहीं होगा। इंस्टाग्राम पर उनके 1.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
ये मॉडल फैशन डिजाइनर्स की पहली पसंद बनी हुई है। इन्होंने वॉल्टर मेन्डेज, मिस होली क्लोथिग और डिजाइन्स के लिए मॉडलिंग की है।
वो योगा की खासी दीवानी हैं। उनका एक भी दिन योग किए बिना नहीं बीतता। वो जिम जाने से बेहतर योग को मानती हैं। उनके अनुसार योग से उन्हें परफेक्ट फिगर और मन की शांति मिलती है।