महिला के साथ रेप के आरोप में एक भारतीय को जेल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

महिला के साथ रेप के आरोप में एक भारतीय को जेल

ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति को महिला से दुष्कर्म करने को जुर्म में सात साल की जेल हुई है। आरोपी अजय राणा दिसंबर, 2017 में सफोल्क में अपराध को अंजाम देने के बाद भारत भाग गया था। इसके बाद उसे अक्तूबर 2018 में स्पेन में पकड़ा गया। फिर उसका ब्रिटे


महिला के साथ रेप के आरोप में एक भारतीय को जेल
ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति को महिला से दुष्कर्म करने को जुर्म में सात साल की जेल हुई है। आरोपी अजय राणा दिसंबर, 2017 में सफोल्क में अपराध को अंजाम देने के बाद भारत भाग गया था। इसके बाद उसे अक्तूबर 2018 में स्पेन में पकड़ा गया। फिर उसका ब्रिटेन में प्रत्यर्पण किया गया। राणा (35) को मंगलवार को सजा सुनाई गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने बताया कि राणा ने 9 दिसंबर, 2017 को करीब 30 साल की एक महिला को लिफ्ट ऑफर की थी। महिला गाड़ी में बैठ गई। लेकिन राणा ने करीब आधे घंटे बाद गाड़ी रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता जैसे तैसे खुद को बचाकर अपने एक दोस्त के घर चली गई। फिर उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। गाड़ी राणा के नहीं बल्कि किसी और के नाम पंजीकृत थी। राणा के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वह 12 दिसंबर को लंदन चला गया, जिसके बाद वह भारत के लिए रवाना होगा क्योंकि उसकी मां बीमार है।

पुलिस को राणा के ईयरफोन मिल गए, जिसका मिलान पीड़िता से लिए गए सैंपल से किया गया। पीड़िता के अनुसार गाड़ी जिस स्थान से गुजरी थी, उसका खुलासा भी सीसीटीवी से हो गया। जब तक पुलिस ने जांच पूरी की तब तक राणा हीथ्रो पहुंच गया। उसी दिन फ्लाइट लेकर वो भारत आ गया।

इसके बाद सफोल्क पुलिस ने राणा को भारत से प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू की और यूरोपियन अरेस्ट वारंट जारी किया। इसका मतलब ये कि अगर वो किसी भी अन्य यूरोपिय देश में जाता है तो वहां से उसे हिरासत में ले लिया जाएगा। फिर 22 अक्तूबर, 2018 को स्पैनिश पुलिस ने बिलबाओ में इस वारंट के तहत उसे हिरासत में ले लिया। जिसके बाद उसका ब्रिटेन के लिए प्रत्यर्पण हुआ।