आर्मी महिला अफसर की मांग- सेना में सेक्स के लिए भर्ती करो लड़के-लड़कियां

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

आर्मी महिला अफसर की मांग- सेना में सेक्स के लिए भर्ती करो लड़के-लड़कियां

ऑस्ट्रलेयिन आर्मी में बढ़ते सेक्सुअल हरेसमेंट को रोकने के लिए सेना की महिला कैप्टन ने सेना में सेक्स वर्कर भर्ती करने की मांग की है। सेना की कैप्टन Sally Williamson ने कहा है कि सेक्स इंसानों की जरूरत है और सेना के जवान महिला और पुरुष दोनों, फौजी बा


आर्मी महिला अफसर की मांग- सेना में सेक्स के लिए भर्ती करो लड़के-लड़कियां
ऑस्ट्रलेयिन आर्मी में बढ़ते सेक्सुअल हरेसमेंट को रोकने के लिए सेना की महिला कैप्टन ने सेना में सेक्स वर्कर भर्ती करने की मांग की है। सेना की कैप्टन  Sally Williamson ने कहा है कि सेक्स इंसानों की जरूरत है और सेना के जवान महिला और पुरुष दोनों, फौजी बाद में पहले इंसान हैं। उनकी जरूरतों का सरकार को ख्याल रखना होगा। उन्होंने कहा कि सेना में अब सेक्स वर्कर की जरूरत बेहद ज्यादा है वरना यौन उत्पीडन के मामले बढ़ते रहेंगे।

मिडिल ईस्ट कोर पर तैनात Sally Williamson ने ये सुझाव आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी डाला है। उन्होंने ये भी कहा कि सेक्स वर्करों की भर्ती होने तक जवानों को सेक्स टॉय भी दिए जाएं। उन्होंने मेल और फीमेल सेक्स वर्कर दोनों की भर्ती करने की मांग रखी है।

कैप्टन की मांग पर सेना के उच्च अधिकारियों की बैठक होना बाकी है। इसी बैठक में उनकी मांग पर फैसला होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया की सेना ने एक बेहतरीन गन का प्रोटोटाइप तैयार किया है।

यह एक इलेक्ट्रोनिक मशीनगन है जो प्रति मिनट 16 लाख गोलियां चलाने की क्षमता रखती है। यह सेकेंड के हर 60वें हिस्से में 180 गोलियां फायर कर सकती है। यह 360 डिग्री घूम सकती है और 24 हज़ार टारगेट्स को हिट कर सकती है। इस गन का फिलहाल सफल परीक्षण किया जा चुका है और 2020 तक यह ऑस्ट्रेलियन सेना और यूएस आर्मी को मिल जाएगी।