शराब के नशे में धुत दिखी ब्यूटी क्वीन, छिन गया ताज

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

शराब के नशे में धुत दिखी ब्यूटी क्वीन, छिन गया ताज

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में ब्यूटी क्वीन को शराब पीना बड़ा महंगा पड़ गया। मिस पेरू 2019 रही अनायेला गारडोस का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में अनायेल शराब पीने के बाद उल्टी करती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके बाद से उनका ताज छिन गया है। इसके अलावा वे


शराब के नशे में धुत दिखी ब्यूटी क्वीन, छिन गया ताजदक्षिण अमेरिकी देश पेरू में ब्यूटी क्वीन को शराब पीना बड़ा महंगा पड़ गया। मिस पेरू 2019 रही अनायेला गारडोस का एक वीडियो सामने आया है।

वीडियो में अनायेल शराब पीने के बाद उल्टी करती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके बाद से उनका ताज छिन गया है।

इसके अलावा वे अब इस साल फिलीपींस में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगी। मिस पेरू से उनका यह खिताब बुधवार को लिया गया। उनके खिलाफ यह कार्रवाई वीडियो फुटेज आने के कुछ दिन बाद की गई।

डेली मेल की खबर के अनुसार वीडियो में वह रिओजा शहर में एक नाइट पार्टी के बाद सीढ़ियों से उतरते हुए लड़खड़ाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके बाद 20 वर्षीय अनायेला अपने बेड पर बैठने में भी उन्हें मुश्किल हो रही है। इसके बाद वह फर्श पर गिरती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि पेरू में शराब पीने वैधानिक उम्र 18 साल है।

अनायेला का यह शॉकिंग फुटेज साल 2018 की मिस टीन पेरू 19 वर्षीय कैमिला कैनिकोबा ने रिकॉर्ड किया है। कैमिला, गारडोस और योको चांग के साथ मिस पेरू प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही थीं।