यहां शादी करने से पहले लडक़ी के बाप को देना पड़ता हैं सबसे बड़ी व्हेल का दांत!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

यहां शादी करने से पहले लडक़ी के बाप को देना पड़ता हैं सबसे बड़ी व्हेल का दांत!

दुनिया के अलग-अलग देशों में भिन्न-भिन्न शादी संबंधी परंपराएं हैं, जिनमें से कुछ बहुत ही अजीब होती हैं। आज आपको कुछ ऐसी ही परंपरा के बारें में बताने जा रहें हैं जहां लडक़ी से शादी करने से पहले लडक़े को सबसे बड़ी व्हेल मछली का दांत लाकर लडक़ी के पिता को


यहां शादी करने से पहले लडक़ी के बाप को देना पड़ता हैं सबसे बड़ी व्हेल का दांत!
दुनिया के अलग-अलग देशों में भिन्न-भिन्न शादी संबंधी परंपराएं हैं, जिनमें से कुछ बहुत ही अजीब होती हैं। आज आपको कुछ ऐसी ही परंपरा के बारें में बताने जा रहें हैं जहां लडक़ी से शादी करने से पहले लडक़े को सबसे बड़ी व्हेल मछली का दांत लाकर लडक़ी के पिता को देना पड़ता हैं। जी हां ये परंपरा हैं फिजी की।

अपनी इस अजीबोगरीब तबुआ नाम की परंपरा को लेकर ये देश काफी चर्चा में रहता है। इस परंपरा के मुताबिक, शादी करने से पहले लडक़े को दुनिया की सबसे बड़ी व्हेल मछली का दांत दुल्हन के पिता को देना होता है। सालों से फिजी में इस तबुआ परंपरा को लोग निभाते आ रहे हैं।

लोगों का मानना है कि यह परंपरा इस बात का प्रतीक है कि लडक़ा संपन्न परिवार से है। इस अनूठी परंपरा के मुताबिक, यहां प्यार की सच्चाई इससे ही मानी जाती है जब कोई लडक़ा अपनी होने वाली दुल्हन के लिए समुद्र की सैकड़ों फीट गहराई में जाकर व्हेल मछली का दांत तोड़ उसके पिता को देता है।