मोटी बीवी चाह रहे लड़के, यहां शादी के लिए ये काम करने को मजूबर हुईं लड़कियां...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

मोटी बीवी चाह रहे लड़के, यहां शादी के लिए ये काम करने को मजूबर हुईं लड़कियां...

दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां कम उम्र की लड़कियों की मोटापा बढ़ाने के लिए उनपर जुल्म-ओ-सितम किया जा रहा है। इन लड़कियों को एक दिन में 16,000 तक कैलोरी खाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। दरअसल इस देश के मर्दों को शादी के लिए मोटी लड़कियां ही पसंद ह


मोटी बीवी चाह रहे लड़के, यहां शादी के लिए ये काम करने को मजूबर हुईं लड़कियां...दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां कम उम्र की लड़कियों की मोटापा बढ़ाने के लिए उनपर जुल्म-ओ-सितम किया जा रहा है। इन लड़कियों को एक दिन में 16,000 तक कैलोरी खाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

दरअसल इस देश के मर्दों को शादी के लिए मोटी लड़कियां ही पसंद हैं, इसीलिए यहां लड़कियों पर यह अत्याचार कोई दूसरा नहीं बल्कि उनके अपने ही घर वाले कर रहे हैं ताकि घर की लड़कियां खूबसूरत दिखें तथा उनकी शादी जल्दी हो जाए।

‘चैनल्स 4 अनरिपोर्टेड वर्ल्ड’ ने अपनी नई डॉक्यूमेंट्री में अफ्रीका के देश मॉरीटेनिया में लड़कियों के साथ हो रहे इस अत्याचार को लेकर यह चौंकाने वाला खुलासा किया है।

इस डॉक्यूमेंट्री में बताया गया है कि इस देश में 11 साल की लड़कियों के लिए 2 महीने का खास फीडिंग सीजन होता है। इस सीजन में इन बच्चियों को मोटा होने के लिए ऊंट का दूध, पॉरिएज इत्यादि ज्यादा से ज्यादा खिलाया जाता है ताकि उनका वजन बढ़ सके।

लड़कियों को जबरदस्ती भी इस सीजन में खिलाया जाता है। लेकिन इस देश में गरीब परिवारों में पैदा होने वाली लड़कियों के लिए तो हालात और बुरे हैं। पैसों की कमी की वजह से घर के लोग बच्चियों को जानवरों को मोटा करने वाला कैमिकल तक खाने पर मजबूर करते हैं।
-सांकेतिक तस्वीर