लड़के को जन्म देने वाले कपल को यहां मिलेगा इनाम...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

लड़के को जन्म देने वाले कपल को यहां मिलेगा इनाम...

दुनिया में अजीबो-गरीब घटनाएं होती है। इन्हीं में से एक है पोलैंड का छोटा सा गांव मीजस ऑर्जास्की, जहां लड़कों का जन्म ही दुर्लभ होता है। यहां आखिरी बार आठ साल पहले एक लड़के का जन्म हुआ था, लेकिन अब वह गांव छोड़कर चला गया है। इस गांव का सबसे छोटा लड़क


लड़के को जन्म देने वाले कपल को यहां मिलेगा इनाम...
दुनिया में अजीबो-गरीब घटनाएं होती है। इन्हीं में से एक है पोलैंड का छोटा सा गांव मीजस ऑर्जास्की, जहां लड़कों का जन्म ही दुर्लभ होता है। यहां आखिरी बार आठ साल पहले एक लड़के का जन्म हुआ था, लेकिन अब वह गांव छोड़कर चला गया है।

इस गांव का सबसे छोटा लड़का 12 साल का है। लिहाजा, मीजस ऑर्जास्की की मेयर ने घोषणा की है कि गांव में लड़के को जन्म देने वाले पहले कपल को इनाम दिया जाएगा।

पोलैंड और चेक गणराज्य की सीमा पर बसे इस छोटे से गांव में 300 से अधिक लोग हैं, जिनमें अधिकांश महिलाएं हैं। गांव की रहने वाली 20 वर्षीय एड्रियाना ने बताया की इसे सुनकर आपको लग सकता है कि यह कोई शहरी कहानी है, लेकिन यह सच है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां सबसे छोटा लड़का 12 साल का है। हालांकि, साल 2010 में एक लड़के का जन्म हुआ था, लेकिन वह गांव से बाहर चला गया था।

एड्रियाना इस गांव की फायर ब्रिगेड के लिए फेसबुक समूह चलाती है। उन्हें यह नहीं पता है कि यह घटना क्यों हो रही है, लेकिन वह मानती हैं कि उसके छोटे से समुदाय में निम्न जन्म दर की वजह से ऐसा हो रहा होगा। उन्होंने कहा कि मैं इसका जवाब नहीं जानती हूं। मगर, यह एक छोटा सा गांव है जहां कभी कभार ही बच्चे का जन्म होता है।

एक अन्य स्थानीय नागरिक टोमास्ज गोलास्ज का जन्म इस कस्बे में नहीं हुआ था, लेकिन वहां की स्थानीय महिला से शादी करने और परिवार का पालन-पोषण करने के लिए इस गांव में बस गए। उनकी दो बेटियां हैं। वारसॉ के एक अखबार को उन्होंने बताया कि मैं एक बेटा पैदा करना चाहूंगा, लेकिन यह शायद अवास्तविक है। मेरे पड़ोसी ने भी कोशिश की और उसकी भी दो बेटियां हैं।