भारतीय मूल की महिला अधिकारी से भेदभाव...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

भारतीय मूल की महिला अधिकारी से भेदभाव...

भारतीय मूल की 54 वर्षीय महिला अधिकारी ने अपने खिलाफ हो रहे भेदभाव के चलते लंदन की पुलिस पर मुकदमा दायर किया है। महिला अधिकारी का आरोप है कि स्कॉटलैंड यार्ड ने उसके साथ नस्लीय भेदभाव किया है। ब्रिटेन की सबसे वरिष्ठ भारतीय मूल की महिला पुलिस अधिकारियो


भारतीय मूल की महिला अधिकारी से भेदभाव...
भारतीय मूल की 54 वर्षीय महिला अधिकारी ने अपने खिलाफ हो रहे भेदभाव के चलते लंदन की पुलिस पर मुकदमा दायर किया है। महिला अधिकारी का आरोप है कि स्कॉटलैंड यार्ड ने उसके साथ नस्लीय भेदभाव किया है।

ब्रिटेन की सबसे वरिष्ठ भारतीय मूल की महिला पुलिस अधिकारियों में से एक ने स्कॉटलैंड यार्ड के खिलाफ नस्लीय और लैंगिक भेदभाव के आरोपों पर कानूनी कार्रवाई की है।

परम संधू नाम यह अधिकारी स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस में सबसे वरिष्ठ जातीय अल्पसंख्यक महिला अधिकारियों में से एक है और 2006 में पुलिस बल में उनकी उपलब्धियों के लिए एशियन वीमेन ऑफ अचीवमेंट अवार्ड दिया जा चुका है।

वर्तमान में मेट्रोपोलिटन पुलिस के साथ अस्थाई मुख्य पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत परम संधू का दावा है कि उन्हें नस्ल और जेंडर के कारण काम में पदोन्नति और अन्य अवसरों से वंचित रखा गया है। उनके मामले में पहली सुनवाई अगले सप्ताह एक रोजगार न्यायाधिकरण में होने वाली है।

उनके आरोप के बाद पुलिस ने एक बयान में कहा कि 'अभी यह मुकदमा बेहद शुरुआती चरण में है और हम अभी कोई अन्य टिप्पणी करने में असमर्थ हैं।'