शॉर्ट स्कर्ट पहनकर फोटो भेजने पर फीमेल कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

शॉर्ट स्कर्ट पहनकर फोटो भेजने पर फीमेल कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

एक रूसी कंपनी ने अपने यहां काम करने वाली महिला कर्मचारियों को अजीब ऑफर दिया है। इस ऑफर की वजह से सोशल मीडिया पर लोग इस कंपनी का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। जिस वजह से इस रुसी कंपनी की इतनी किरकिरी हो रही है, वह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, इस रूस


शॉर्ट स्कर्ट पहनकर फोटो भेजने पर फीमेल कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
एक रूसी कंपनी ने अपने यहां काम करने वाली महिला कर्मचारियों को अजीब ऑफर दिया है। इस ऑफर की वजह से सोशल मीडिया पर लोग इस कंपनी का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। जिस वजह से इस रुसी कंपनी की इतनी किरकिरी हो रही है, वह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, इस रूसी कंपनी ने हालही में अपनी महिला कर्मचारियों को एक अजीब ऑफर दिया है। कंपनी ने अपने यहां काम कर रही महिला कर्मचारियों से कहा है कि, अगर आप ऑफिस में स्कर्ट या इसी तरह के कपड़े पहनकर आती हैं तो आपको एक्स्ट्रा पैसे दिए जाएंगे।

 इतना ही नहीं बोनस अमाउंट के लिए महिला कर्मी को स्कर्ट पहने फोटो कंपनी को भेजनी होगी। कंपनी अपने इस अजबी ऑफर को टीम बॉन्डिंग का हिस्सा बता रहा है। हालांकि, अपने इस अजीब ऑफर की वजह से लोग कंपनी का खूब मजाक उड़ा रहे हैं।


बताते चलें कि, Tatprof नाम की यह कंपनी एलुमिनियम बनाती है। साल 2014 के सोची विंटर ओलिंपिक और 2018 के फुटबॉल वर्ल्ड कप में कंपनी supplyer रह चुकी है। कंपनी "femininity marathon" के नाम से कैंपेन चला रही है। कंपनी के अनुसार, 'हम कोई लिंगभेद नहीं कर रहे।

यह कंपनी के वर्क कल्चर को बेहतर बनाएगी।' उधर, कंपनी के कॉरपोरेट कल्चर एंड इंटरनल कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट में काम करने वाले अनास्तासिया किरिलोवा ने बताया कि, इस अभियान के लिए विचार सीईओ सर्गेई रैचकोव से आया था।

कैंपेन के तहत महिला कर्मियों को घुटने से 5 सेंटीमीटर ऊपर तक के स्कर्ट पहनने होंगे। बोनस क्लेम के लिए महिला कर्मचारियों को अपनी तस्वीर कंपनी को भेजनी होगी। कंपनी को शार्ट स्कर्ट में अपनी तस्वीर भेजने के बाद महिला कर्मचारियो को 100 रुबल्स यानी 106 रुपए बोनस दिया जाएगा।