यहां पढ़ाई के लिए यहां लड़कियों को करवाना पड़ता है वर्जिनिटी टेस्ट...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

यहां पढ़ाई के लिए यहां लड़कियों को करवाना पड़ता है वर्जिनिटी टेस्ट...

अक्सर स्कॉलरशिप उन बच्चों को दी जाती है जो पढ़ने में होशियार होते हैं। दुनिया में लगभग सभी देशों में स्कॉलरशिप के एक जैसे ही नियम हैं। लेकिन ये जानकर आप चौंक जाएंगे कि एक देश ऐसा भी है जहां स्कॉलरशिप पाने के लिए लड़कियों का वर्जिन होना जरूरी है। साउ


यहां पढ़ाई के लिए यहां लड़कियों को करवाना पड़ता है वर्जिनिटी टेस्ट...अक्सर स्कॉलरशिप उन बच्चों को दी जाती है जो पढ़ने में होशियार होते हैं। दुनिया में लगभग सभी देशों में स्कॉलरशिप के एक जैसे ही नियम हैं। लेकिन ये जानकर आप चौंक जाएंगे कि एक देश ऐसा भी है जहां स्कॉलरशिप पाने के लिए लड़कियों का वर्जिन होना जरूरी है।

साउथ अफ्रीका के उथूकेला शहर में लड़कियों को स्कॉलरशिप हासिल करने के लिए वर्जिनिटी टेस्ट से गुजरना पड़ता है। लड़की चाहे किसी भी उम्र की हो उसे ये टेस्ट करवाना पड़ता है। लेकिन जो फेल हो जाता है उसे स्कॉलरशिप की लिस्ट से बाहर कर दिया जाता है। ऐसा करने के पीछे का कारण जानकर आप चौंक जाएंगे।

दरअसल, उथूकेला शहर की मेयर ने स्कूलों और कॉलेजों में उन लड़कियों को स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया है, जो लड़किया वर्जिन हों। लेकिन स्कॉलरशिप के दौरान अगर किसी ने अपनी वर्जिनिटी खो दी तो उससे स्कॉलरशिप छीन ली जाएगी। इस स्कॉलरशिप को पाने के लिए छात्राओं को एक वर्जिनिटी टेस्ट देना होता है। ऐसा करने के पीछे उनका मकसद एड्स के खतरे को कम करना है।