इसलिए इस जगह को कहा जाता है एलियन आइलैंड!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

इसलिए इस जगह को कहा जाता है एलियन आइलैंड!

इस दुनिया में एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब और बेहतरीन जगह मौजूद है। कुदरत ने इस धरती पर ऐसे-ऐसे कमाल किए हैं, जिनको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आज हम आपको सोकोट्रा द्वीप के बारे में बता रहे हैं, जो दुनिया की सबसे अजीबोगरीब जगहों में से एक है। ये जगह ऐस


इसलिए इस जगह को कहा जाता है एलियन आइलैंड!
इस दुनिया में एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब और बेहतरीन जगह मौजूद है। कुदरत ने इस धरती पर ऐसे-ऐसे कमाल किए हैं, जिनको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आज हम आपको सोकोट्रा द्वीप के बारे में बता रहे हैं, जो दुनिया की सबसे अजीबोगरीब जगहों में से एक है। ये जगह ऐसी जो कि देखने में किसी भी इंसान को दूसरे गृह के जैसी लग सकती है।
यमन का ये छोटा सा द्वीप काफी समय तक इंसानों की जानकारी से दूर था, लेकिन ऐसा ज्यादा दिन तक नहीं रहा और इंसानों ने इस जगह की भी खोज कर ही ली। यमन से 340 किमी दूर इस द्वीप पर पेड़, जानवर, जीव-जन्तु, पहाड़ और मिट्टी तक सबसे अलग पाई जाती है। आज के समय में इस जगह पर 40 से ज्यादा लोग भी रहने लगे हैं। इस जगह पर जो पेड़ मौजूद हैं वो देखने में ऐसे लगते हैं, जैसे कोई एलियन खड़ा हो।
यहां पर रहने वाले लोग बहुत ही पिछड़े लोगों की तरह रहते हैं और आज के समय में भी भूत-प्रेत और तांत्रिक विद्या को मानते हैं। खैर समय के साथ-साथ इन लोगों की सोच में भी बदलाव हुआ है और अब ये लोग भी तकनीकी दुनिया से जुड़ने लगे हैं।
यहां पर आने वाले सैलानियों की वजह से इन लोगों को रोजगार मिल पाया और इन लोगों की सोच और रहन-सहन में भी इसी कारण बदलाव हुआ है। इस जगह के बारे में बहुत से लोगों ने खोज की और बहुत से वैज्ञानिकों ने रिसर्च की और जानना चाहा कि आखिर ये जगह अन्य जगहों से अलग और अजीबोगरीब क्यों है, लेकिन वो इसमें नाकामयाब ही रहे।
यहां पर बताया जाता है कि लगभग ऐसी 800 दुर्लभ प्रजातियां हैं जो कहीं भी नहीं मिलती हैं। इस द्वीप पर पाए जाने वाले पेड़ से निकलने वाला रस खून जैसा लाल होता है। उस रस को जमाकर लोबान नाम का अच्छी महक वाला पदार्थ बनाया जाता है। इस अजीबोगरीब जगह को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल किया है।