यहां बाल कटवाने के लगते हैं 4000 रुपए...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

यहां बाल कटवाने के लगते हैं 4000 रुपए...

अगर आप स्विट्जरलैंड में हैं और बाल कटवाने की सोच रहे हैं, तो यहां आपकी जेब भी साथ में कट जाएगी। ड्यूश बैंक के एनालिस्ट की ओर से कलेक्ट किए गए आंकड़े बताते हैं कि दुनिया के 47 अहम शहरों में हेयरकट के लिहाज से ज्यूरिख सबसे महंगा है और दिल्ली सबसे सस्त


यहां बाल कटवाने के लगते हैं 4000 रुपए...अगर आप स्विट्जरलैंड में हैं और बाल कटवाने की सोच रहे हैं, तो यहां आपकी जेब भी साथ में कट जाएगी। ड्यूश बैंक के एनालिस्ट की ओर से कलेक्ट किए गए आंकड़े बताते हैं कि दुनिया के 47 अहम शहरों में हेयरकट के लिहाज से ज्यूरिख सबसे महंगा है और दिल्ली सबसे सस्ता।

ज्यूरिख में स्टैंडर्ड हेयरकट का रेट भारतीय मुद्रा में 4000 रुपए है, जबकि यही हेयरकट दिल्ली में आप केवल 200 रुपए में करवा सकते हैं। हालांकि अगर आप भारत के किसी छोटे शहर में हेयरकट लेने जाते हैं, तो हो सकता है आपका काम 100 रुपए के अंदर अंदर भी हो जाए।

एनालिस्ट्स ने अपने क्लाइंट्स के लिए विभिन्न शहरों में अलग अलग सेवाओं के रेट्स जमा किए। इनमें हेयरकट के रेट भी शामिल हैं। किसी शहर में सुविधाओं के हिसाब से रेट ज्यादा या कम हो सकता है, लेकिन यहां स्टैंडर्ड हेयरकट की रेट्स की बात की जा रही है।

इस लिस्ट में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के 47 अहम शहर शामिल हैं। इनमें सबसे सस्ते तीन शहर भारत के ही हैं। इस सूची के लिहाज से नॉर्वे के ओस्लो में स्टैंडर्ड हेयरकट के रेट दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं। वहां इसके लिए करीब 3,120 रुपए लगते हैं।