यहां लड़कियों के साथ किया जाता है कुत्तों जैसा व्यवहार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

यहां लड़कियों के साथ किया जाता है कुत्तों जैसा व्यवहार

महिलाओं पर जुल्म की दास्तान तो आपने कई बार सुनी और देखी होगी लेकिन क्या आपने कभी ऐसा देखा हैं कि कोई इंसान महिलाओं को कुत्तों की तरह यूज करता हो। वो महिलाओं को अपनी शानो शौकत में रखता हो लेकिन कुत्तो की तरह गले में पट्टा और चेन डालकर। यकीन नहीं होता


यहां लड़कियों के साथ किया जाता है कुत्तों जैसा व्यवहारमहिलाओं पर जुल्म की दास्तान तो आपने कई बार सुनी और देखी होगी लेकिन क्या आपने कभी ऐसा देखा हैं कि कोई इंसान महिलाओं को कुत्तों की तरह यूज करता हो। वो महिलाओं को अपनी शानो शौकत में रखता हो लेकिन कुत्तो की तरह गले में पट्टा और चेन डालकर।

यकीन नहीं होता न कोई ऐसा भी कर सकता है लेकिन दुनिया में अजीब इंसानों की कमी नहीं है। ऐसे ही एक इंसान के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जो अपने इस अजीब शौक के चलते विवादों में आ गए है।

इस अजीब तरह के शौक को पालने वाले नाइजीरिया के एक क्लब ओनर माइक इजे है। ये लड़कियों को कुत्ते के पट्टे में घुमाने को लेकर विवादों में हैं। वो लड़कियों के गले में पट्टे बांधकर कुत्तों की तरह पब्लिकली घुमाते कई बार नजर आए। इसके बाद ही उन्हें अरेस्ट किया गया। इन्हें अफ्रीका के रईसों में प्रिटी माइक के नाम से जाना जाता है।

ऐसा नहीं है कि माइक ने इस तरह की हरकत पहली बार की है। वो इससे पहले भी लड़कियों को घुमाते नज़र आ चुके है। पिछले करीब एक साल से माइक को इसी तरह लड़कियों को घुमाते देखा गया है। उनकी ऐसी पहली अपीरिएंस पिछले साल तब सामने आई, जब वो एक वेडिंग सेरेमनी में पहुंचे थे। इस इवेंट की फोटोज ने लोगों का ध्यान ज्यादा नहीं खींचा और माइक का ये सिलसिला जारी रहा।