मेरा भी हुआ है यौन शोषण: प्रियंका चोपड़ा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

मेरा भी हुआ है यौन शोषण: प्रियंका चोपड़ा

हाल में प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में 10वें वार्षिक महिला सम्मेलन में शामिल हुई थीं। इस दौरान प्रियंका ने खुलासा किया कि उन्हें यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था और इस बारे में बोलने पर उन्हें कोई शर्म नहीं है। प्रियंका चोपड़ा ने कहा- ऐसा लगता है मह


मेरा भी हुआ है यौन शोषण: प्रियंका चोपड़ाहाल में प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में 10वें वार्षिक महिला सम्मेलन में शामिल हुई थीं। इस दौरान प्रियंका ने खुलासा किया कि उन्हें यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था और इस बारे में बोलने पर उन्हें कोई शर्म नहीं है।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा- ऐसा लगता है महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न शब्द जुड़ कर आता है। अब, एक-दूसरे का सपोर्ट करने के कारण, लोग हमें चुप नहीं करा पाते और ऐसा देखकर बहुस साहस आता है। प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि वो भी यौन उत्पीड़न के चंगुल से भी नहीं बची हैं।

उन्होंने कहा- इस कमरे में हर किसी को शायद एक न एक बार इसका सामना करना पड़ता है। हमारे पास हमेशा एक आवाज थी। बस किसी ने हमारी नहीं सुनी। अब अगर मेरे पास एक कहानी है तो मुझे नहीं लगता कि मैं अब और अकेली हूं और मुझे इसे बताने में कोई शर्म नहीं है।