स्कूली किताब में लड़कियों को निजी अंगों की हिफाजत की नसीहत!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

स्कूली किताब में लड़कियों को निजी अंगों की हिफाजत की नसीहत!

मलेशिया की एक स्कूली किताब में लड़कियों के निजी अंगों से जुड़ा कंटेंट छपने विवाद हो गया है। हालांकि मामले में विवाद ज्यादा होने पर मलेशिया की सरकार ने प्राथमिक-स्कूल की पाठ्यपुस्तक को बदलने का निर्णय लिया है। विवादित पुस्तक में सुझाव दिया गया था कि


स्कूली किताब में लड़कियों को निजी अंगों की हिफाजत की नसीहत!
मलेशिया की एक स्कूली किताब में लड़कियों के निजी अंगों से जुड़ा कंटेंट छपने विवाद हो गया है। हालांकि मामले में विवाद ज्यादा होने पर मलेशिया की सरकार ने प्राथमिक-स्कूल की पाठ्यपुस्तक को बदलने का निर्णय लिया है।

विवादित पुस्तक में सुझाव दिया गया था कि लड़कियों को यौन शोषण को रोकने के लिए संयमित ढंग से कपड़े पहनने चाहिए। इस मामले में अधिकारियों ने बुधवार (16 जनवरी, 2019) को कहा पुस्तक में इस तरफ की टिप्पणी के बाद लोगों में आक्रोस का माहौल पैदा हो गया। दरअसल सोशल मीडिया में विवादित पुस्तक के एक हिस्से को प्रकाशित कर दिया गया। इससे समाज का एक वर्ग खासा नाराज हो गया।

खबर है कि विवादित कंटेंट 9 साल की एक बच्ची की पुस्तक में था। पुस्तक के एक पाठ में चित्रों की सीरीज के जरिए विवादित कंटेंट था। इसमें एक छात्रा के माता-पिता उसे सलाह दे रहे हैं कि वह अपने निजी अंगों को ढकने के लिए पूरी पोशाक पहनकर स्कूल जाए। पाठ्यक्रम में छात्रा को यह भी सलाह दी गई कि कपड़े बदलते समय वह अपने कमरे का दरवाजा बंद रखे। इसके अलावा शांत स्थानों से समय बिताने से भी छात्रा बचे।