इंडियन लड़के को विदेशी लड़की से ऑनलाइन हुआ प्यार, लेकिन शादी से पहले हुआ ऐसा...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

इंडियन लड़के को विदेशी लड़की से ऑनलाइन हुआ प्यार, लेकिन शादी से पहले हुआ ऐसा...

नई दिल्ली। एक भारतीय लड़के को सोशल साइट पर विदेशी लड़की से प्यार हो गया। लेकिन जब उसे सच्चाई का पता चला तो उसके होश उड़ गए। एक वेबसाइट के अनुसार 28 साल का लड़का सोशल साइट्स इंस्टाग्राम पर मौजूद कैरोल ब्राउन नामक लड़की के फोटो को देखकर दीवाना हो गया


इंडियन लड़के को विदेशी लड़की से ऑनलाइन हुआ प्यार, लेकिन शादी से पहले हुआ ऐसा...
नई दिल्ली। एक भारतीय लड़के को सोशल साइट पर विदेशी लड़की से प्यार हो गया। लेकिन जब उसे सच्चाई का पता चला तो उसके होश उड़ गए। एक वेबसाइट के अनुसार 28 साल का लड़का सोशल साइट्स इंस्टाग्राम पर मौजूद कैरोल ब्राउन  नामक लड़की के फोटो को देखकर दीवाना हो गया और उसके प्यार में पड़ गया।

लड़का उस लड़की को फॉलो करने लगा और धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी। इसके बाद दोनों मैसेंजर और व्हॉट्सअप भी बात करने लगे। उस शख्स ने UNILAD नामक वेबसाइट को बताया कि वो Carrol से बहुत प्यार करने लगा था और उससे शादी करना चाहता था।

उसने Carrol से भी अपने प्यार का इजहार करते हुए शादी के लिए प्रपोज किया और वो तैयार भी हो गई। शख्स का कहना था कि जब उसने कैरोल से शादी की बात बताई तो उसने एक डायमंड रिंग की डिमांड की, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। इसलिए उसने एक साथ दो-दो नौकरी करनी शुरू कर दी ताकी अंगुठी के लिए पैसा जमा कर सके। इस बीच उसके घर वाले जब भी दूसरी जगह शादी की बात करते तो वो मना कर देता था।

बातचीत के दौरान कैरोल से जब भी वो वीडियो कॉलिंग या फिर उसकी आवाज सुनाने की बात करता तो लड़की किसी न किसी बहाने उसे टाल जाती।  हालांकि, इस बीच लड़की ने ऑनलाइन उसके साथ बर्थडे भी मनाया और केक की तस्वीर भी भेजी। इतना ही नहीं कैरोल ने उससे बर्थडे गिफ्ट का डिमांड भी किया। लेकिन, जब उसने उससे मिलने की बात कही तो वो टाल गई, जिसके बाद उसे शक होने लगा। बाद में पता चला कि जिससे वो बात करता था वो प्रोफाइल किसी लड़की नहीं बल्कि फेक था। छानबीन के दौरान पता चला कि फेक प्रोफाइल बनाकर उसे ठगने की कोशिश की जा रही थी।  इतना ही नहीं बाद में उस प्रोफाइल को डिलीट भी कर दिया गया।