भारतीय मूल की महिला ने स्टोर से लूटी लेजर हेयर रिमूवल मशीन

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

भारतीय मूल की महिला ने स्टोर से लूटी लेजर हेयर रिमूवल मशीन

भारतीय मूल की एक महिला सहित तीन लोगों को लंदन के लैंबेथ में एक व्यावसायिक परिसर में लूटपाट का दोषी ठहराया गया है। यह लूटपाट पिछले साल अगस्त के महीने में हुई थी। इस लूटपाट में शामिल भारतीय मूल की महिला का नाम हरप्रीत कौर है, जिसकी उम्र 28 साल बताई जा


भारतीय मूल की महिला ने स्टोर से लूटी लेजर हेयर रिमूवल मशीन
भारतीय मूल की एक महिला सहित तीन लोगों को लंदन के लैंबेथ में एक व्यावसायिक परिसर में लूटपाट का दोषी ठहराया गया है। यह लूटपाट पिछले साल अगस्त के महीने में हुई थी।

इस लूटपाट में शामिल भारतीय मूल की महिला का नाम हरप्रीत कौर है, जिसकी उम्र 28 साल बताई जा रही है। इस अपराध में शामिल दो अन्य लोगों में हरप्रीत की दोस्त 42 वर्षीया मोनिका पशिआस और 40 वर्षीया टायरोन वॉ को लू हैं।

अधिकारियों ने बताया कि तीनों महिलाओं ने एक लेजर हेयर रिमूवल मशीन और कुछ सामान चोरी किए थे। घटना को अंजाम देते वक्त इन तीनों महिलाओं ने स्टोर के अंदर स्टाफ के एक सदस्य को बंद कर दिया था।

पुलिस ने बताया कि कौर और पशिआस को 14 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था, जबकि वॉ को 31 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। तीनों को धोखाधड़ी करने और स्टोर के एक कर्मी को अंदर बंद कर देने का दोषी पाया गया। तीनों को 19 सितंबर को सजा सुनाई जाने वाली है।