जेफ बेजोस पर चिल्लाई भारतीय मूल की महिला, जानवरों का शोषण बंद कीजिए, सुरक्षाबलों ने निकाला बाहर

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

जेफ बेजोस पर चिल्लाई भारतीय मूल की महिला, जानवरों का शोषण बंद कीजिए, सुरक्षाबलों ने निकाला बाहर

एक भारतीय अमेरिकी पशु कार्यकर्ता ने अमेजन के सीईओ और संस्थापक जेफ बोजोस को स्टेज पर जाकर अचानक टोक दिया। कार्यकर्ता ने बेजोस को मुर्गी पालन (चिकन फार्म) के लिए कुछ करने को कहा है। बेजोस अमेजन फर्स्ट मार्कस नामक कॉन्फ्रेंस में लोगों का संबोधन कर रहे


जेफ बेजोस पर चिल्लाई भारतीय मूल की महिला, जानवरों का शोषण बंद कीजिए, सुरक्षाबलों ने निकाला बाहर
एक भारतीय अमेरिकी पशु कार्यकर्ता ने अमेजन के सीईओ और संस्थापक जेफ बोजोस को स्टेज पर जाकर अचानक टोक दिया।

कार्यकर्ता ने बेजोस को मुर्गी पालन (चिकन फार्म) के लिए कुछ करने को कहा है। बेजोस अमेजन फर्स्ट मार्कस नामक कॉन्फ्रेंस में लोगों का संबोधन कर रहे थे।

तभी कैलिफोर्निया स्थित केनोट सेशन में अचानक 30 वर्षीय प्रिया सॉहेनी स्टेज पर आ गईं और चिल्लाने लगीं। उन्होंने बेजोस को कहा, आप दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। आप अमेजन के प्रमुख हैं और जानवरों की मदद कर सकते हैं।

प्रिया ने कहा है कि वो अमेजन के चिकन फार्म में गई थी। वो बेजोस पर चिल्लाते हुए बोलीं कि जानवरों के साथ शोषण करना बंद करो।

प्रिया जैसे ही बेजोस पर चिल्लाईं तभी वहां सिक्योरिटी गार्ड आ गए और उन्हें बाहर निकालने लगे। हाथ में सफेद गुलाब और कॉन्फ्रेंस का बैच लेकर आईं प्रिया डायरेक्ट एक्शन एनीवेयर (डीएक्सई) में काम करती हैं। जो कि 2013 में सैन फ्रांसिस्को में शुरू हुआ था। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि प्रिया को गिरफ्तार किया गया है या नहीं।

अमेजन सीधे चिकन फार्म का मालिक नहीं है और ना संचालित करता है। लेकिन यह उन आपूर्तिकर्ताओं से चिकन मांस खरीदता है जो सीधे डीएक्सई कार्यकर्ताओं को प्रभावित करता है।

बता दें इसी महीने की शुरुआत में एक अन्य पशु कार्यकर्ता ने स्टेज पर आकर डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता कमला हैरिस के हाथ से माइक छीन लिया था। हैरिस सैन फ्रांसिस्को में एक कार्यक्रम का संबोधन कर रही थीं।