भारत- पाक की ये दो लड़कियां एक-दूजे को दे बैठी दिल...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

भारत- पाक की ये दो लड़कियां एक-दूजे को दे बैठी दिल...

न्यूयॉर्क शहर में एक भारतीय और पाकिस्तानी लड़की कई बंधनों को तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ये समलैंगिक रिश्तों से जुड़े टैबू को ठेंगा तो दिखा ही रहीं है। साथ ही जात-पात से ऊपर उठकर अपने रिश्ते की नई मिसाल कायम कर रही हैं। इनमें से एक हिंदू


भारत- पाक की ये दो लड़कियां एक-दूजे को दे बैठी दिल...
न्यूयॉर्क शहर में एक भारतीय और पाकिस्तानी लड़की कई बंधनों को तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ये समलैंगिक रिश्तों से जुड़े टैबू को ठेंगा तो दिखा ही रहीं है।

साथ ही जात-पात से ऊपर उठकर अपने रिश्ते की नई मिसाल कायम कर रही हैं। इनमें से एक हिंदू है दूसरी मुस्लिम, एक भारतीय है दूसरी पाकिस्तानी। एक का नाम है संदस मलिक और दूसरी लड़की का नाम अंजली चक्र।

संदस एक आर्टिस्ट हैं। वह पाकिस्तान के मुस्लिम परिवार से आती हैं। वहीं, अंजली भारत की रहने वाली हैं। दोनों ने हाल फिलहाल में एक फोटोशूट करवाया है। इन दोनों की इन तस्वीरों को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।

इनकी तस्वीरें सरोवर नाम के एक फोटोग्राफर ने क्लिक की हैं। इनकी चार-चार तस्वीरों के दो सेट हैं जो वायरल हो रही हैं। पहले तस्वीरों में संदस और अंजली एक पारदर्शी छाते के नीचे खड़ी हैं और हसंते हुए एक दूसरे को देख रही हैं। बारिश के दौरान क्लिक की गई इन दोनों की ये तस्वीरें बहुत खूबसूरत है। सरोवर ने ट्विटर पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है 'ए न्यूयार्क लव स्टोरी'