सऊदी अरब में कल नहीं दिखा रमज़ान का चांद

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

सऊदी अरब में कल नहीं दिखा रमज़ान का चांद

पवित्र रमजान महीने की शुरुआत चांद दिखाई देने से होती है लेकिन सऊदी अरब में अभी तक चांद नहीं देखा गया है। किंगडम ऑफ सऊदी अरब हिलाल कमेटी ने एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि चांद नहीं देखा गया है। ख़बरों के अनुसार, माना जा रहा कि 5 मई (रविवार)


सऊदी अरब में कल नहीं दिखा रमज़ान का चांद
पवित्र रमजान महीने की शुरुआत चांद दिखाई देने से होती है लेकिन सऊदी अरब में अभी तक चांद नहीं देखा गया है। किंगडम ऑफ सऊदी अरब हिलाल कमेटी ने एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि चांद नहीं देखा गया है।

ख़बरों के अनुसार, माना जा रहा कि 5 मई (रविवार) को चांद दिखाई दे सकता है। ऐसे में रमजान के लिए पहला रोजा 6 मई को रखा जा सकता है। सरकार की नीति के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात में भी रमजान की शुरुआत 6 मई से होगी। सऊदी के आधिकारिक घोषणा को ही संयुक्त अरब अमीरात में फॉलो किया जाता है।