बच्चे से सिर्फ डेढ़ साल बड़ी है मां, जानिए क्या है मामला...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

बच्चे से सिर्फ डेढ़ साल बड़ी है मां, जानिए क्या है मामला...

नई दिल्ली। अमेरिका में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बच्चे का जन्म नौ महीने में हो जाता है लेकिन यहां लगभग 24 साल पुराने बच्चे का जन्म हुआ है। आईवीएफ तकनीक के जरिए एक महिला ने करीब 24 साले पुराने बच्चे को जन्म दिया है। अमेरिका में कुछ ऐस


बच्चे से सिर्फ डेढ़ साल बड़ी है मां, जानिए क्या है मामला...
नई दिल्ली। अमेरिका में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बच्चे का जन्म नौ महीने में हो जाता है लेकिन यहां लगभग 24 साल पुराने बच्चे का जन्म हुआ है।

आईवीएफ तकनीक के जरिए एक महिला ने करीब 24 साले पुराने बच्चे को जन्म दिया है। अमेरिका में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया ये मामला सभी की जुबान पर छाया हुआ है।

बच्चे से सिर्फ डेढ़ साल बड़ी है मां, जानिए क्या है मामला...
अमेरिका की ही रहने वाली 26 वर्षीय टीना गिब्सन ने 24 साल पहले फ्रीज रखे गए भ्रूण से एक बच्ची को जन्म दिया है। उनके पति (33 साल) बेंजामिन गिबसन को सिस्टिक फाइब्रोसिस नामक बीमारी थी। जिसके चलते उन्होंने भ्रूण को जन्म देने का फैसला लिया।

बता दें, जिस वक्त भ्रूण को फ्रीज किया गया था उस वक्त टीना की उम्र सिर्फ डेढ़ साल थी। इस कारण इस बच्चे की उम्र लगभग 24 साल हो गई।

बच्चे से सिर्फ डेढ़ साल बड़ी है मां, जानिए क्या है मामला...
CNN की खबर के मुताबिक, पिछले साल टीना ने बच्चे के लिए राष्ट्रीय भ्रूणदान केंद्र (नेशनल एम्ब्रियो डोनेशन सेंटर) में संपर्क किया। भ्रूण को बर्फ में जमाया जाता है. ताकी काफी समय तक वह सुरक्षित रहे। इन भ्रूण को स्नो बेबी भी कहा जाता है।

इस सेंटर में उन लोगों के लिए भ्रूण को सुरक्षित किया जाता है जो लोग बच्चा पैदा नहीं कर सकते हैं। यह भ्रूण 14 अक्तूबर 1992 को फ्रीज किया गया था।टीना ने बच्चे का नाम एमा रेन गिब्सन रखा गया है।

टीना ने कहा- ''लोग कह रहे हैं कि ये साइंस है, लेकिन ऐसा नहीं है. ये भगवान का करिश्मा है, भगवान ने हमें ये तोहफा दिया है।''  नेशनल एम्ब्रियो डोनेशन सेंटर का कहना है कि ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। ऐमा 24 साल तक भ्रूण रही जिसके बाद उसने जन्म लिया।

टीना ने CNN को कहा- ''जब इसे फ्रीज किया गया तब में सिर्फ 18 महीने की थी। हो सकता है मैं इसकी आज अच्छी दोस्त भी हो सकती थी।''

ऐसा ही एक मामला पहले भी आया था जब एक्सपर्ट्स ने बताया कि 2011 में एक महिला ने 20 साल पुराने भ्रूण को जन्म दिया था। इसके अलावा पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडन ने पिछले साल आईवीएफ तकनीक के जरिए ऐसे ही बच्चे को जन्म दिया था। डायना ने आठ साल पहले अपने अंडाणु सुरक्षित किए थे।