इस रेस्‍तरां में सिर्फ न्‍यूड लोगों की होती है एंट्री

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

इस रेस्‍तरां में सिर्फ न्‍यूड लोगों की होती है एंट्री

फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित दुनिया का पहला न्यूड रेस्टोरेंट (ओ नेचुरल) अब बंद होने जा रहा है। न्यूड रेस्टोरेंट जब पहली बार पेरिस में खुला था, तब दुनियाभर में कई लोगों ने इस पर आपत्ति व्यक्त की थी। इस रेस्टोरेंट के मालिक ट्विन्स माइक और स्टीफन


इस रेस्‍तरां में सिर्फ न्‍यूड लोगों की होती है एंट्रीफ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित दुनिया का पहला न्यूड रेस्टोरेंट (ओ नेचुरल) अब बंद होने जा रहा है। न्यूड रेस्टोरेंट जब पहली बार पेरिस में खुला था, तब दुनियाभर में कई लोगों ने इस पर आपत्ति व्यक्त की थी।

इस रेस्टोरेंट के मालिक ट्विन्स माइक और स्टीफन साडा ने कहा है कि अब तक का अनुभव हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है और कस्टमर्स की कमी की वजह से अब इसे बंद करना पड़ रहा है।

16 फरवरी 2019 को ओ नेचुरल पूरी तरह से बंद हो जाएगा। साल 2016 में माइक और स्टीफन साडा ने एक अलग अनुभव के लिए न्यूड रेस्टोरेंट को खोला था। फूड टेबल पर लोगों के साथ एक अलग और यूनिक न्यूड एक्सपीरियंस के लिए इसे शुरू किया गया था।

इस रेस्तरां की खासियत यह है कि इसमें चेंजिंग रूम और लॉकर की सुविधा भी है जहां अपने कपड़ों और मोबाइल को रख सकते हैं। ओ नैचुरल का कॉन्सैप्ट इस बात पर आधारित था कि वह अपने कस्टमर्स को कम दाम में खाना ऑफर करेंगे। इसे शुरू करने वाले ट्विन्स ने फेसबुक पर लिखा कि हम सबका शुक्रिया अदा करते हैं कि आपने इस रोमांच में भाग लिया। हम अच्छे पलों और लोगों से हुई मुलाकात को याद करेंगे।

इस रेस्तरां में कैमरा और मोबाइल फूड टेबल पर प्रतिबंधित है। हालांकि कस्टमर्स को पहनने के लिए चप्पल दी जाती हैं। वहीं अगर महिलाएं चाहे तो हाई हील सैंडल्स की मांग कर सकती हैं।

हालांकि, वेटर और रसोई कर्मचारी हमेशा हाइजीनिक कारणों से कपड़े पहने रहते थे। जो लोग इस रेस्तरां के कस्टमर्स थे, उन्हें यह खबर सुनकर बहुत निराशा हुए हैं, उनका कहना है कि ओ नेचुरल में उनका अनुभव बहुत अच्छा था।