पाकिस्तान ने पोलियो के खिलाफ शुरू किया अभियान

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

पाकिस्तान ने पोलियो के खिलाफ शुरू किया अभियान

पोलियो को जड़ से मिटाने के लिए पाकिस्तान ने सोमवार को देशव्यापी अभियान शुरू किया। इसके तहत देशभर में पांच साल से कम उम्र के 3.9 करोड़ बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। अफगानिस्तान और नाइजीरिया के साथ पाकिस्तान दुनिया के उन तीन देशों में शामिल है ज


पाकिस्तान ने पोलियो के खिलाफ शुरू किया अभियान
पोलियो को जड़ से मिटाने के लिए पाकिस्तान ने सोमवार को देशव्यापी अभियान शुरू किया। इसके तहत देशभर में पांच साल से कम उम्र के 3.9 करोड़ बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। अफगानिस्तान और नाइजीरिया के साथ पाकिस्तान दुनिया के उन तीन देशों में शामिल है जहां पोलियो का पूरी तरह से खात्मा नहीं किया जा सका है। इस साल पोलियो के छह मामले सामने आ चुके हैं। पिछले साल 12 मामले सामने आए थे।

आंतकियों के निशाने पर रहने के कारण पोलियो उन्मूलन के लिए चलाया गया कोई भी अभियान पाकिस्तान में सफल नहीं हो सका है। पोलियो ड्रॉप से बांझपन का दावा करते हुए आतंकियों ने कई बार इस अभियान के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया।

उनके हमलों में 2012 तक 68 लोगों की जान गई थी। पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक राना सफदर ने सोमवार को कहा, 'देश के चारों प्रांतों के साथ ही गुलाम कश्मीर और गिलगिट-बाल्टिस्तान में भी यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में दो लाख 60 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।'